फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admission in University of Allahabad

इविवि में दाखिले की खबर

Tue, 25 Jun 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Admission in University of Allahabad
Admission in University of Allahabad - फोटो : prayagraj
बीए में 343 दाखिले, आज 172 अंक वालों को बुलावा
विज्ञापन

0 बीएससी गणित, जीव विज्ञान में प्रवेश के लिए भी नया कटऑफ जारी
प्रयागराज, 24 जून। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में दाखिले की प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया है। सोमवार को बीए में 343 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। मंगलवार को भी बीए में प्रवेश होंगे और इसके लिए 172 या अधिक अंक वालों को प्रवेश भवन बुलाया गया है। इसके साथ ही बीएससी गणित और बीएससी जीव विज्ञान में प्रवेश के लिए इविवि प्रशासन ने नए कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं।
बीए में दाखिले के लिए सोमवार को सभी श्रेणी में 180 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए प्रवेश भवन बुलाया गया था। बीए में कुल 343 दाखिले हुए। इनमें अनारक्षित वर्ग के 323 और एसटी वर्ग के 20 अभ्यर्थी शामिल हैं। मंगलवार और बुधवार को भी बीए में दाखिले होंगे। बीए में प्रवेश के लिए 25 जून को सभी श्रेणी में 172 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों और 26 जून को सभी श्रेणी में 165 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे के बीच प्रवेश भवन में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा 27 जून को बीएससी गणित और 28 जून को बीएससी जीव विज्ञान में प्रवेश लिए जाएंगे। बीएससी गणित में प्रवेश के लिए अनारक्षित श्रेणी में 160 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों और बीएससी जीव विज्ञान में प्रवेश के लिए ओबीसी वर्ग में 144 या अधिक अंक पाने वाले, एससी वर्ग में 125 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
कुलपति ने किया डिसप्ले पैनल का उद्घाटन
- इविवि के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने सोमवार को प्रवेश भवन के बाहर लगे डिसप्ले पैनल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीकी के इस दौर में छात्र-छात्राओं के हित में उन्हें अद्यतन जानकारी देना विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रवेश-2019 की चेयरपर्सन प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने बताया कि डिसप्ले पैनल से सभी छात्र-छात्राओं को विषयों में उपलब्ध सीटों की जानकारी नियमित रूप से मिलती रहेगी। प्रवेश परीक्षा के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण ने बताया कि विश्वविद्यालय में यह व्यवस्था पहली बार शुरू की गई है। कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे, डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार, रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला, परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह, डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. हरिबंश सिंह, प्रो. प्रशांत घोष, प्रो. धनंजय यादव, प्रो. राजीव सिंह, डॉ. पीएस पुंडीर आदि मौजूद रहे।
00
आर्य कन्या में प्रवेश शुरू
- आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में बीए, बीकॉम एवं एमए में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रमा सिंह के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा परिणाम के साथ कॉलेज के कार्यालय में संपर्क करें।

00
मुस्लिम बोर्डिंग में प्रवेश के लिए आवेदन आज से
- जो भी छात्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश ले चुके हैं, वे मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल में कमरे के लिए फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म प्राप्त करने के बाद उन्हें आवेदन करना होगा। हॉस्टल अधीक्षक के अनुसार फॉर्म का वितरण 25 जून से 10 जुलाई तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed