फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admission in universities and colleges

इविवि एवं कॉलेजों में प्रवेश से जुड़ी खबरें

Wed, 09 Dec 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Admission in universities and colleges
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीए, बीएससी बायो, बीएससी गणित और बीकॉम में सामान्य एवं ओबीसी की सभी सीटें फूल हो गईं हैं। बीएससी होम साइंस में सभी श्रेणी में सीटें रिक्त हैं, जबकि बीए में ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और कोटे की सीटों में प्रवेश होने हैं। वहीं, बीएएलएलबी, एलएबी और एलएलएम में कर्मचारी/शिक्षक आश्रित कोटा के तहत प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को 14 दिसंबर तक कोटा से संबंधित प्रमाणपत्र चैथम लाइंस स्थित प्रवेश भवन में जमा करना है। प्रमाणपत्र जमा करने के लिए यह अंतिम अवसर है।
विज्ञापन

इविवि में पीजी प्रवेश
- एप्लाइड जियोलॉजी में 12 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक सामान्य वर्ग में 160 या अधिक, ईडब्ल्यूएस में 140 या अधिक, ओबीसी वर्ग में 150 या अधिक अंक, एससी वर्ग में सभी अभ्यर्थी
विज्ञापन

- एमए/एमपीए (गायन/सितार/तबला) में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं 11 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे मूल प्रमाणपत्र एवं उनकी छायाप्रति के साथ विभाग में उपस्थित हों। मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया आगामी तिथियों में की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

- संस्कृत में नौ दिसंबर को सुबह 11 बजे सभी श्रेणी में 150 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी
सीएमपी डिग्री कॉलेज में आज का कटऑफ
- बीकॉम में एसटी वर्ग की बची हुई सीटों को परिवर्तित कर एससी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- बीएससी जीव विज्ञान में एसटी वर्ग की बची हुई सीटों को परिवर्तित कर एससी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- बीएएसी गणित में एसटी वर्ग की बची हुई सीटों को परिवर्तित कर एससी वर्ग में 96 या अधिक अंक
- बीए में ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- बीएएलएलबी में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 167 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 164 या अधिक अंक, एससी-एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
-बीसीए में ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
एसएस खन्ना गल्र्स डिगी कॉलेज
- बीएड विभाग में नोटिस बोर्ड पर विज्ञान एव ंवाणिज्य वर्ग में प्रवेश् के लिए मेरिट लिस्ट लगा दी गई है। प्रवेश की अंतिम तिथ 15 दिसंबर है। विज्ञान वर्ग ओबीसी की मेरिट लिस्ट अपडेट की गई है, जिसकी जानकारी कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- बीएएलएलबी में प्रवेश से संबंधित दूसरी मेरिट लिस्ट कॉलेज के नोटिस बोर्ड एवं वेबसाइट पर उपलब्ध है। मेरटि लिस्ट में शामिल छात्राएं 12 दिसंबर तक सुबह 11.30 से दोपहर दो बजे के बीच प्रवेश ले सकती हैं।
- एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग, स्पोर्ट्स कोटा के तहत प्रवेश की इच्छुक छात्राएं नौ दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक कॉलेज में रिपोर्ट करें।
आर्य कन्या डिग्री कॉलेज
- बीए एवं बीकॉम में प्रवेश की इच्छुक यूजीएटी में शामिल सभी छात्राएं शैक्षिक प्रपत्रों एवं यूजीएटी स्कोर कार्ड के साथ कॉलेज में सुबह 11 से दोपहर दो बजे के बीच संपर्क करें।

राजर्षि टंडन गल्र्स डिग्री कॉलेज
- बीए, बीकॉम एवं एमए में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्राएं किसी भी कार्य दिवस में कॉलेज के कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed