{"_id":"61a901493119d05a2a327773","slug":"admission-in-b-sc-mathematics-and-b-com-in-allahabad-university-from-friday-allahabad-news-ald3217723154","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी गणित और बीकाम में प्रवेश शुक्रवार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी गणित और बीकाम में प्रवेश शुक्रवार से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविवि में आज बीएससी गणित और बीकॉम में प्रवेश
0 बीएससी गणित में एससी में 136 या और एसटी में 94 से अधिक अंक वालों को मिलेगा दाखिला
0 बीकॉम में 168 अंक से अधिक सभी वर्ग, ओबीसी 150, एससी 124, एसटी सभी
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए शुक्रवार को बीएससी गणित और बीकॉम में प्रवेश होगा। काउंसिलिंग प्रक्रिया चैथम लाइन स्थित प्रवेश भवन पर सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे के बीच होगी। काउंसिलिंग के बाद प्रवेश दोपहर दो बजे से शुरू होगा। यह जानकारी प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर आइआर सिद्दीकी ने दी।
बीएससी गणित में प्रवेश को-आर्डिनेटर प्रोफेसर केएन उत्तम के मुताबिक शुक्रवार को एससी वर्ग में 136 अथवा अधिक और एसटी में 94 अथवा अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। बीकॉम प्रवेश को-आर्डिनेटर प्रोफेसर आरके सिंह के मुताबिक शुक्रवार को सभी वर्ग में 168 अथवा अधिक, ओबीसी में 150 अथवा अधिक, एससी में 124 अथवा अधिक और एसटी के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है।
बीएससी में प्रवेश को नए कटआफ जारी
प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से गुरुवार को बीएससी सभी पाठ्यक्रम में के लिए नया कटआफ जारी किया गया। प्रवेश को-आर्डिनेटर प्रो. केएन उत्तम के मुताबिक 4 दिसंबर को बीएससी गणित में सभी वर्ग में 166 अथवा अधिक। पांच दिसंबर को ईडब्ल्यूएस के 155 अथवा अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। पांच दिसंबर को ही बीएससी जीवविज्ञान में एसटी वर्ग में 58 अथवा अधिक और बीएससी होम साइंस में ईडब्ल्यूएस में 102 अथवा अधिक और ओबीसी वर्ग में 55 अथवा अधिक अंक पाने वालों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
बीएएलएलबी में 50, बीएससी मैथ में 150 दाखिले
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को बीएलएलबी में 50 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आइआर सिद्दीकी के मुताबिक ओबीसी वर्ग में 30, ईडब्ल्यूएस में 11, एससी में 08 और एसटी वर्ग में सिर्फ 01 अभ्यर्थी ने दाखिला लिया। इसके अलावा बीएससी मैथ में ओबीसी वर्ग के कुल 150 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
बीए में प्रवेश के लिए 15 को इंटरव्यू
प्रयागराज। इविवि की जनसंपर्क अधिकारी डॉ.जया कपूर के मुताबिक मोतीलाल नेहरू इंस्टीट्यूट आफ रिसर्च एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (मोनिरिबा) ने एमबीए में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए 15 दिसंबर को सुबह 08:30 बजे बुलाया गया है।
108 छात्राओं को छात्रावास आवंटित
प्रयागराज। इविवि के डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर केपी सिंह के मुताबिक परास्नातक की कुल 108 छात्राओं को छात्रावास आवंटित किए गए हैं। महिला कॉलेज परिसर के तीन हास्टलों हाल ऑफ रेजीडेंस, सरोजनी नायडू एवं महादेवी वर्मा में इन छात्राओं को कक्ष आवंटित किए गए हैं।
नवप्रवेशियों की मदद को इविवि ने बनाई हेल्प डेस्क
प्रयागराज। इविवि प्रशासन ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। इस डेस्क में प्रो. बेचन शर्मा, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. विवेक कुमार पांडेय, डॉ. सुरभि त्रिपाठी और डॉ. सुधीर कुमार सिंह को शामिल किया गया है। प्रवेश भवन पर डेस्क के सदस्य विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करेंगे।
आर्य कन्या में दाखिला आज से
प्रयागराज। आर्य कन्या गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रमा सिंह के मुताबिक बीए में प्रवेश के लिए यूजीएटी में सम्मिलित छात्राएं शुक्रवार से कॉलेज में संपर्क कर सकती हैं। बीकॉम में दाखिले के लिए सामान्य वर्ग में 60 अथवा अधिक, ओबीसी में 40 अथवा अधिक और एससी-एसटी वर्ग की सभी छात्राओं को प्रवेश के लिए बुलाया गया है।
एसएस खन्ना में आज का कटऑफ
प्राचार्या प्रोफेसर लालिमा सिंह की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक बीकॉम में सभी वर्ग में 140 अथवा अधिक और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। बीएससी बायो में सभी वर्ग में 158 अथवा अधिक और एसटी के सभी। बीए में सभी वर्ग में 150 अथवा अधिक और एसटी के सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश ऑनलाइन होगा।