फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admission date extended, but candidates did not increase

दाखिले की तिथि बढ़ी, पर नहीं बढ़े अभ्यर्थी

Wed, 09 Feb 2022 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Admission date extended, but candidates did not increase
प्रयागराज। नीट यूजी में दाखिले के लिए के दो दिन तिथि बढ़ाई गई है, जिससे खाली बची एमबीबीएस की सीटों पर दाखिला दिया जा सके। लेकिन तिथि बढ़ाने के बाद भी सीटें खाली हैं। एमएलएन मेडिकल कॉलेज में ऑल इंडिया रैंक की 21, मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज में 12 सीटें रिक्त हैं। स्टेट रैंक की बात करें तो एमएलएन में चार, मिर्जापुर में तीन, हेरिटेज में चार और यूनाईटेड में एक सीट रिक्त है।
विज्ञापन

मंगलवार को चार मेडिकल कॉलेजों की बची सीटों पर दाखिले के लिए तीन अभ्यर्थी पहुंचे। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एक अभ्यर्थी स्टेट रैंक के अंतर्गत प्रवेश लेने पहुंचा। जबकि दो अभ्यर्थी ऑल इंडिया रैंक के जरिए पहुंचे। इसमें दो दाखिले एमएलएन मेडिकल कॉलेज व एक दाखिला मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज में हुआ। काउंसलिंग की नोडल अधिकारी डॉ. कविता चावला के मुताबिक बुधवार को दाखिला लेने का आखिरी मौका रहेगा। इसके बाद भी अगर सीटें बच जाती हैं तो उसे दूसरी काउंसलिंग में शामिल कर लिया जाएगा। दूसरी काउंसलिंग के बाद जिन अभ्यर्थियों को बची सीटें एलॉट होंगी, उनका प्रवेश होगा। बता दें कि
विज्ञापन

नीट पीजी के दूसरे चरण में च्वाइस लॉक 11 से
नीट पीजी में दाखिले के लिए चल रही काउंसलिंग सोमवार को पूरी हो गई। इसके बाद 11 फरवरी से ऑन लाइन च्वाइस फिलिंग की शुरुआत होगी। अभ्यर्थियों के पास 14 फरवरी तक च्वाइस लॉक का मौका होगा। 15/16 फरवरी को परिणाम घोषित होगा और 17 से 21 फरवरी तक अभ्यर्थी अपना आवंटन पत्र डाउनलोड करके दाखिला ले सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed