फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admission, call 180 points today

बीए में 290 दाखिले, आज 180 अंक वालों को बुलावा

Sun, 23 Jun 2019 09:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Admission, call 180 points today
allahabad university - फोटो : amar ujala
बीए में 290 दाखिले, आज 180 अंक वालों को बुलावा
विज्ञापन

0 एसटी वर्ग में चार, अनारक्षित में एक विषय की सीटें फुल
0 प्रवेश में 2700 से अधिक कॉम्बिनेशन चुनने का विकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में रविवार से बीए में दाखिले की खिड़की खुल गई। पहले दिन कुल 290 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। सोमवार यानी 24 जून को बीए में प्रवेश के लिए सभी श्रेणी में 180 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है। दाखिले के पहले ही दिन चार विषयों में एसटी वर्ग और एक विषय में अनारक्षित वर्ग की सीटें फुल हो गईं। इस बार अभ्यर्थियों के सामने 2700 से अधिक कॉम्बिनेशन चुनने का विकल्प है।
इविवि प्रशासन ने 24 एवं 25 जून को दाखिले के लिए कटऑफ अंक जारी किए हैं। 24 जून को सभी श्रेणी में 180 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थियों को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे के बीच प्रवेश भवन में रिपोर्ट करनी है। वहीं, 25 जून को सभी श्रेणी में 172 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है। दाखिले के पहले दिन अभ्यर्थियों को मनपसंद विषय मिले। पहली बार अभ्यर्थियों के सामने 2700 से अधिक कॉम्बिनेशन चुनने का विकल्प था। इस बदलाव के कारण पहले ही दिन में विभिन्न विषयों में अलग-अलग वर्गों की सीटें फुल होने लगी हैं।
विज्ञापन

रविवार को अनारक्षित वर्ग में 202 और एसटी वर्ग में 88 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। मानव विज्ञान, भूगोल, राजनीति विज्ञान और आधुनिक इतिहास में एसटी वर्ग की सीटें पहले ही दिन फुल हो गईं। वहीं, आधुनिक इतिहास विषय में अनारक्षित वर्ग की सीटें फुल हो गईं। सोमवार को रिपोर्टिंग के दौरान अभ्यर्थियों को एक चार्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें यह जानकारी होगी कि किन विषयों में किस श्रेणी की कितनी सीटें खाली हैं। अभ्यर्थी इसी आधार पर फॉर्म में विषयों का कॉम्बिनेशन भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सेकेंड टॉपर तुषार ने लिया प्रवेश
- इविवि की बीए प्रवेश परीक्षा में मेरिट में दूसरे स्थान पर रहे तुषार शुक्ला ने भी रविवार को बीए में प्रवेश ले लिया। तुषार ने अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र एवं भूगोल विषय का कॉम्बिनेशन चुना है।
00
दो विषयों की सर्वाधिक मांग
- बीए में प्रवेश के पहले दिन दो विषयों की सर्वाधिक मांग रही। इनमें भूगोल और आधुनिक इतिहास विषय शामिल हैं। यही वजह रही कि भूगोल में एसटी वर्ग की सभी सीटें और आधुनिक इतिहास में अनारक्षित वर्ग की सभी सीटें फुल हो गईं।

00
पहली बार लगी एलईडी टीवी
- प्रवेश प्रक्रिया के दौरान पहली बार प्रवेश भवन के बाहर एलईडी टीवी लगाई गई है। सोमवार को दोपहर 12.30 बजे कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू इसका उद्घाटन करेंगे। एलईडी टीवी के जरिये अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं लगातार दी जाती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed