फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Administration alert in view of the danger of flood in prayagraj

बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट, तैयारियों का दिया गया निर्देश

Sat, 31 Jul 2021 12:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Jul 2021 12:17 AM IST
सार

  • डीएम ने एसडीएम संग सिंचाई तथा अन्य विभागों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
  • 24 घंटे में चौकियों एवं आश्रय स्थल बनाए जाने के साथ अन्य जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश

विज्ञापन
Administration alert in view of the danger of flood in prayagraj
prayagraj news : तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर। - फोटो : prayagraj

विस्तार

गंगा एवं यमुना नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी से प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि खतरे के निशान से अभी काफी नीचे पानी है लेकिन बाढ़ के अंदेशा को देखते हुए प्रशासन ने एलर्ट जारी कर दी है। इसे ध्यान में रेखते हुए 24 घंटे सभी तरह की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीएम संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जल स्तर बढने और कटान वाले स्थानों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम तथा सिंचाई विभाग के अफसरों को जरूरी कदम उठाने के लिए कहा। डीएम ने जल निकासी एवं जलभराव की भी समीक्षा की। नगर निगम के अफसरों ने बताया कि सभी नालों की सफाई करा ली गई है। बाढ़ की चपेट में आने वाले रिहायशी इलाकों की बाबत भी विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने बाढ़ चौकियों के निर्माण के साथ आश्रय स्थलों का चयन कर लेने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने राशन, मिट्टी का तेल की व्यवस्था कर लेने के निर्देश दिए। डीएम ने गोवंश के सुरक्षित स्थानों पर रखने तथा चारा आदि के इंतजाम के भी निर्देश दिए। विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए नावों को तैयार रखने तथा क्षमता के अनुसार किट उपलब्ध कराने की बात भी कही। बैठक में बाढ़ से संबंधित अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि सभी इंतजाम 24  घंटे में सुनिश्चित कर लिए जाएं। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व एमके सिंह, एसपी सिटी दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा-यमुना के जलस्तर में दो सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि
गंगा-यमुना के जलस्तर में शुक्रवार को भी वृद्धि जारी रही। इस दिन संगम और किला घाट से ऊपर गंगा बहने लगी। इससे दर्जनों दुकानदारों और तीर्थपुरोहितों को चौकियां और अन्य सामान हटाना पड़ा। देर शाम तक लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पहुंचते रहे। सिंचाई बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.80 मीटर रिकार्ड किया गया। इसी तरह छतनाग में गंगा 75.86 और नैनी में यमुना 76.30 सेंमीटर पर बहती रही। गंगा-यमुना के जलस्तर में दो सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed