{"_id":"61a50ed757dcf111963d26b4","slug":"adg-zone-became-teacher-school-set-up-in-college-allahabad-news-ald3215488193","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी जोन बने ‘शिक्षक ’, कॉलेज में लगाई पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी जोन बने ‘शिक्षक ’, कॉलेज में लगाई पाठशाला
विज्ञापन

ईसीसी में ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
प्रयागराज। ‘देश में हर साल हजारों लोग सड़क दुर्घटना में जान गंवाते हैं। रश ड्राइविंग के साथ ही इसका बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी होती है। यातायात नियमों का पालन अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। ऐसे में इनका पालन करें।’ यह बातें एडीजी प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश ने इविंग क्रिश्चियन कॉलेज में छात्र-छात्राओं से कहीं।
वह कॉलेज में आयोजित ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत तो उन्होंने पुलिस अफसर के तौर पर की लेकिन इसकेबाद छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने न सिर्फ यातायात नियमों बल्कि संकेतकों, नियमों केउल्लंघन पर जुर्माने आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। दोपहर दो बजे से चार बजे तक चले कार्यक्रम में उन्होंने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए यातायात सुरक्षा के एक-एक बिंदु पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं से यातायात जागरूकता संबंधी सवाल भी पूछे और सही जवाब देने वाले 20 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के आयोजन में सारथी फाउंडेशन के प्रोजेक्ट हेड रौनक गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह समेत कॉलेज प्रबंधन व स्टाफ समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।