फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ADG Prayagraj given to Prem Prakash the responsibility of bringing Mukhtar from Punjab to UP

मुख्तार अंसारी को सड़क मार्ग से लाया जाएगा बांदा, आज रवाना होगी टीम

Mon, 05 Apr 2021 12:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Apr 2021 12:00 AM IST
सार

  • एडीजी प्रयागराज जोन के नेतृत्व में गठित हुई है टीम, आईजी चित्रकूट धाम रेंज भी शामिल
  • माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की कस्टडी हस्तांतरण को लेकर पंजाब सरकार ने यूपी सरकार को चिट्ठी लिखी है

विज्ञापन
ADG Prayagraj given to Prem Prakash the responsibility of bringing Mukhtar from Punjab to UP
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी तक सड़क मार्ग से लाया जाएगा। शासन ने इसकी जिम्मेदारी तेजतर्रार आईपीएस अफसर और एडीजी प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश को सौंपी है। जिनके नेतृत्व में गठित टीम सोमवार सुबह पंजाब के लिए रवाना होगी। कुख्यात मुख्तार को पंजाब से लाकर यूपी की बांदा जेल में रखने की तैयारी है। 

विज्ञापन

ADG Prayagraj given to Prem Prakash the responsibility of bringing Mukhtar from Punjab to UP
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala

माफिया डॉन मुख्तार वर्तमान में पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उसे यूपी भेजने का आदेश जारी किया था। जिसके बाद उसे बांदा जेल में रखने का निर्णय लिया गया। शासन ने माफिया को पंजाब से यूपी लाने की जिम्मेदारी प्रयागराज जोन के एडीजी आईपीएस प्रेमप्रकाश को सौंपी थी। जिनके नेतृत्व में टीम सोमवार सुबह पंजाब के लिए रवाना हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ADG Prayagraj given to Prem Prakash the responsibility of bringing Mukhtar from Punjab to UP
Mukhtar Ansari - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के मुताबिक, मुख्तार को सड़क मार्ग से ही एंबुलेंस से यूपी लाया जाएगा। इसके लिए एडीजी जोन के नेतृत्व में तेजतर्रार पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई है। 100 से ज्यादा जवानों वाली इस टीम में आईजी चित्रकूट धाम रेंज के सत्यनारायण भी शामिल हैं। टीम में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त और अत्याधुनिक असलहों से लैस कमांडो दस्ता भी शामिल होगा। एडीजी प्रेमप्रकाश ने बताया कि मुख्तार को लाने के लिए टीम सुबह रवाना होगी। 

बांदा जेल के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
सूत्रों का कहना है कि मुख्तार को बांदा जेल में रखे जाने की खबरों के बीच बांदा जेल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। एडीजी जोन ने बताया कि बांदा में पुलिस को विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लॉज, होटलों की चेकिंग करवाई जा रही है। कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति के मिलने पर तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को देने के लिए निर्देशित किया गया है। जेल के आसपास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed