फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ADG PAC gave instructions to the subordinates, put my photo in the office

गजब : एडीजी पीएसी ने मातहतों को दिया निर्देश, दफ्तर में मेरी फोटो लगाओ 

Fri, 04 Feb 2022 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 08:42 PM IST
सार

पीएसी पूर्वी जोन के आईजी रहे बीआर मीना का हाल में ही प्रमोशन हुआ था। वह आईजी से एडीजी के पद पर प्रमोट हुए हैं। एक फरवरी को एडीजी मीणा ने डीआईजी पीएसी कानपुर और वाराणसी अनुभाग के साथ ही पूर्वी जोन के सभी सेनानायकों को एक पत्र जारी किया। इसमें कहा गया था ‘ प्रिय महोदय, मेरा अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति की निर्धारित वर्दी का रंगीन फोटोग्राफ नैनी फोटो सर्विस, हजरतगंज लखनऊ में उपलब्ध है।

विज्ञापन
ADG PAC gave instructions to the subordinates, put my photo in the office
Prayagraj News : एडीजी पीएसी बीआर मीना का सोशल मीडिया पर वायरल पत्र। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

एडीजी पीएसी बीआर मीना ने अपने मातहतों को निर्देश दिया है कि दफ्तरों में उनकी फोटो लगाई जाए। शुक्रवार को उनका भेजा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया। पत्र में न सिर्फ फोटो की साइज बताई गई थी बल्कि किस दुकान पर फोटो उपलब्ध है, इसका भी विवरण दिया गया था।

विज्ञापन




सरकारी दफ्तरों में आमतौर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भीमराव आंबेडकर के अलावा प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति का ही फोटो लगाने का प्रावधान है। एडीजी द्वारा अपनी फोटो लगाने का आदेश देने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन




पीएसी पूर्वी जोन के आईजी रहे बीआर मीना का हाल में ही प्रमोशन हुआ था। वह आईजी से एडीजी के पद पर प्रमोट हुए हैं। एक फरवरी को एडीजी मीणा ने डीआईजी पीएसी कानपुर और वाराणसी अनुभाग के साथ ही पूर्वी जोन के सभी सेनानायकों को एक पत्र जारी किया। इसमें कहा गया था ‘ प्रिय महोदय, मेरा अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति की निर्धारित वर्दी का रंगीन फोटोग्राफ नैनी फोटो सर्विस, हजरतगंज लखनऊ में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिसे आपके कार्यालय में लगाया जाना आवश्यक है। यह फोटो 8 गुणे 10 और 14 गुणे 18के माउंट पर चस्पा है।’ पत्र में नैनी फोटो सर्विस का पता और मोबाइल नंबर भी दिया गया था। शुक्रवार को यह पत्र वायरल हो गया। इसके बाद प्रदेश स्तर पर इस पत्र की चर्चा होने लगी। सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम तरह कमेंट किए जाने लगे। 

फोटो लगाना सामान्य प्रक्रिया : एडीजी 
फोटो विवाद के बारे में एडीजी पीएसी बीआर मीना का कहना था कि यह एक सामान्य पत्राचार था। उनकी बतौर आईजी फोटो पहले से मातहतों के दफ्तर में लगी हैं। अब प्रमोशन के बाद के बाद वर्दी में कई बदलाव होते हैं। इस कारण उन्होंने फोटो बदलवाने के लिए सामान्य पत्राचार किया था। जिस फोटो सर्विस एजेंसी की बात लिखी है, वह एजेंसी पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग का काम देखती है। 
 



पहले भी विवादों में नाम आ चुका है एडीजी का 
एडीजी बीआर मीना का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। उन पर एक रिटायर्ड अधिकारी की बेटी को रात में फोन करने के आरोप लगे थे, लेकिन जांच कमेटी ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed