{"_id":"5f88a7ea87700e539703a45d","slug":"additional-stoppage-of-five-trains-in-vindhyachal-in-navratri-roadways-will-run-165-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में विंध्याचल में पांच ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव, रोडवेज चलाएगा 165 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में विंध्याचल में पांच ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव, रोडवेज चलाएगा 165 बसें
Sat, 17 Oct 2020 03:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 17 Oct 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी
- फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र को लेकर मां विंध्यवासिनी के धाम विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने नवरात्र अवधि में वहां पांच ट्रेनों के ठहराव की तैयारी की है। बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली-हावड़ा रूट की पांच प्रमुख ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव कर दिया जाएगा। इस बीच यूपी रोडवेज ने भी विंध्याचल जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए 165 बसों के संचालन का निर्णय लिया है।
यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने तय किया है कि 17 से 25 अक्तूबर के मध्य विंध्याचल के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएं। नवरात्र को लेकर रोडवेज ने बृहस्पतिवार को ही अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने नवरात्र के लिए मिर्जापुर डिपो के एआरएम हरि शंकर पांडेय को मेलाधिकारी नामित कर दिया।
इसके अलावा इस अवधि में मिर्जापुर-वाराणसी के लिए 60, मिर्जापुर-जौनपुर-आजमगढ़ के लिए 25, मिर्जापुर-प्रयागराज के लिए 45, मिर्जापुर-घोरावल के लिए 10 , मिर्जापुर-राबर्टसगंज के लिए 10, जीरो रोड डिपो से 10 एवं मिर्जापुर-हनुमना मार्ग से पांच बसें संचालित की जाएंगी। इसके अलावा प्रयागराज और वाराणसी रीजन द्वारा 25-25 बसें रिजर्व रखी जाएंगी। इस अवधि में मिर्जापुर डिपो और जीरो रोड डिपो द्वारा अनुबंधित बसों का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार प्रयागराज से विंध्याचल जाने वाले यात्रियों के लिए एआरएम जीरो रोड को भी मेलाधिकारी नामित किया गया है। वहीं दूसरी ओर रेलवे द्वारा महानगरी, महानंदा एक्सप्रेस, ताप्तीगंगा, मुंबई जनता एवं क्षिप्रा एक्सप्रेस के ठहराव का प्रस्ताव भेजा गया है। इन ट्रेनों में वही यात्री यात्रा कर सकेंगे, जिनके पास आरक्षित टिकट होगा। डीआरएम अमिताभ ने बताया कि शुक्रवार को इस संबंध में निर्णय ले लिया जाएगा।