{"_id":"62e543c8e392ce01991ce51c","slug":"additional-coaches-will-be-joined-in-many-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News : प्रयागराज-डॉ. अंबेडकर नगर समेत कई ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News : प्रयागराज-डॉ. अंबेडकर नगर समेत कई ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
Sat, 30 Jul 2022 08:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Jul 2022 08:14 PM IST
सार
18 कोच की कानपुर शताब्दी में एसी चेयरकार के दो कोच एक अगस्त से बढ़ाए जा रहे हैं। इसमें एसी चेयरकार के कुल 15 कोच हो जाएंगे।
विज्ञापन
train
- फोटो : Istock
विस्तार
प्रयागराज से उज्जैन होकर इंदौर के डॉ. अंबेडकर नगर जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन में एक अगस्त से एसी थ्री श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त कोच एक माह के लिए लगाया जा रहा है। इस ट्रेन में एसी थ्री के पांच कोच हो जाएंगे। इसके अलावा वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता वीकली एक्सप्रेस में एसी थ्री के एक अगस्त से छह की बजाय सात कोच हो जाएंगे।
विज्ञापन
18 कोच की कानपुर शताब्दी में एसी चेयरकार के दो कोच एक अगस्त से बढ़ाए जा रहे हैं। इसमें एसी चेयरकार के कुल 15 कोच हो जाएंगे। इसी तरह वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा में भी एसी थ्री का अतिरिक्त कोच, आगरा फोर्ट-अजमेर में एसी थ्री और सामान्य श्रेणी का एक-एक कोच, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ में एसी थ्री का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। इन सभी ट्रेनों में एक-एक माह के लिए ही अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है।
विज्ञापन