फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ADA does not allow the strings approach 74 ultrasound centers

एडीए की हीलाहवाली से 74 अल्ट्रासाउंड केंद्रों की अनुमति नहीं

Wed, 03 Jun 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 03 Jun 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। विकास प्राधिकरण अधिकारियों की हीलाहवाली से 74 अल्ट्रासाउंड केंद्रों की अनुमति का मामला अटका हुआ है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग से अनुमति से संबंधित रिपोर्ट तलब की हैै। उल्लेखनीय है कि शहर में 74 डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित करने की अनुमति मांगी है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही विकास प्राधिकरण प्रशासन से भी अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी होना है। एडीए बोर्ड की बैठक में इन केंद्रों के संचालित करने की अनुमति भी दी जा चुकी है। लेकिन प्राधिकरण अधिकारियों की हीलाहवाली से अभी तक  इन केंद्रों के संचालित करने की अनुमति नहीं मिल पाई है जिसका नुकसान न सिर्फ केंद्र संचालकों वरन मरीजों को भी भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 एसीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने बताया कि केंद्रों की अनुमति का मामला लटका हुआ है। विकास प्राधिकरण प्रशासन की ओर से अनुमति नही मिलने से दिक्कतें आ रही है। अब इस संबंध में जिलाधिकारी ने रिपोर्ट तलब की है। डॉ. कुशवाहा का कहना है कि विकास प्राधिकरण से अनुमति मिलने से स्वास्थ्य विभाग से अनुमति प्रदान कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि इन अल्ट्रासाउंड केंद्रों की अनुमति देने का मामला एएमए के पदाधिकारी व डॉक्टर कई बार मंडलायुक्त व जिलाधिकारी के साथ होने वाली बैठकों में कई बार उठा चुके हैं लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed