फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Action will be taken if the details of Dibar teachers, principals are hidden

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 : डिबार शिक्षकों, प्रधानाचार्यों का विवरण छिपाया तो होगी कार्रवाई

Mon, 28 Nov 2022 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Nov 2022 08:24 PM IST
सार

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे पत्र में लिखा है कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में केंद्रव्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और परीक्षक की नियुक्ति की जानी है। ऐसे में प्रधानाचार्यों को कॉलेज में तैनात शिक्षकों का डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपडेट करना है।

विज्ञापन
Action will be taken if the details of Dibar teachers, principals are hidden
UP Board - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा-2023 में केंद्र व्यवस्थापक, कक्षनिरीक्षक और परीक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रधानाचार्यों को डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानाचार्यों को 10 दिसंबर तक अपने कॉलेज के शिक्षकों का विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपडेट करना है। इसमें पूर्व में डिबार शिक्षक और प्रधानाचार्यों का ब्योरा देना होगा। परिषद की वेबसाइट पर डाटा अपलोड करने और अन्य प्रतिकूल स्थिति के लिए संबंधित प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। 

विज्ञापन



सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे पत्र में लिखा है कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में केंद्रव्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और परीक्षक की नियुक्ति की जानी है। ऐसे में प्रधानाचार्यों को कॉलेज में तैनात शिक्षकों का डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपडेट करना है। इसमें अध्यापकों की नियुक्ति, जिस कक्षा के लिए की गई है, उनके अध्यापन का विषय कोड, विद्यालय छोड़ चुके या दिवंगत हो गए अध्यापकों का डाटा डिलीट करना, विद्यालय में नवनियुक्त हुए अध्यापकों के डाटा को अवश्य अपलोड किया जाए।

विज्ञापन

किसी भी कार्यरत अध्यापक का विवरण अपलोड होने से छूटने न पाए। जो अध्यापक या प्रधानाचार्य माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से विभिन्न कारणों से डिबार कर दिए गए हैं, उन्हें पोर्टल पर डाटा में डिबार की श्रेणी में अवश्य दर्शाया जाए। पत्र में यह भी लिखा है कि विद्यालय में कार्यरत अर्ह शिक्षकों के विवरणों को परिषद के पोर्टल पर अपलोड करने कराने का दायित्व प्रधानाचार्य का है। अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित प्रधानाचार्य पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। 

पहली बार शैक्षिक विवरण को भी करना होगा अपलोड

परिषद ने पहली बार सभी अध्यापकों के अन्य विवरणों के साथ-साथ उनके स्नातक एवं परास्नातक स्तर के विषयों का स्पष्ट विवरण एवं शैक्षिक प्रमाणपत्रों को पोर्टल पर अपलोड करने के लिए स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है। बता दें, यह विवरण बोर्ड ने पहली बार मांगा है। बोर्ड परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए परिषद ने यह विवरण भी अपलोड करने का निर्देश दिया है। विद्यालय से डाटा अपलोड होने के बाद यह डाटा सीधे जिला विद्यालय निरीक्षक के पोर्टल पर स्थानांतरित हो जाएगा। डीआईओएस के निरीक्षण के बाद यथावांछित संशोधन के बाद पोर्टल पर ही सुरक्षित करके परिषद को आगे बढ़ा दिया जाएगा। इसी आधार पर केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षक और कक्षनिरीक्षक की नियुक्ति होगी। डीआईओएस की ओर से विवरण 20 दिसंबर तक परिषद को भेजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed