{"_id":"5f85b6418ebc3e9b90282f39","slug":"action-will-also-be-taken-on-illegal-property-of-bahubali-mla-gyanpur-vijay-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली विधायक विजय मिश्र की अवैध संपत्ति पर भी होगी कार्रवाई, अवैध संपत्तियों को चिन्हित करने की तैयारी शूरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली विधायक विजय मिश्र की अवैध संपत्ति पर भी होगी कार्रवाई, अवैध संपत्तियों को चिन्हित करने की तैयारी शूरू
Tue, 13 Oct 2020 07:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 13 Oct 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतीक अहमद और दिलीप मिश्र के बाद अब पुलिस की नजर बाहुबली विजय मिश्र पर है। उसकी अवैध रूप से बनाई गई संपत्तियों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस की ओर से इसके लिए बाहुबली माफिया की अवैध संपत्तियों को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जल्द ही जिला प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा।
चिह्नित माफिया पर कार्रवाई के क्रम में अब तक अतीक अहमद, दिलीप मिश्र, राजेश यादव व बच्चा पासी के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस अब जिले के एक और माफिया विजय मिश्र के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर हमले का मुख्या आरेापी है। पिछले दिनों ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
सूत्रों के मुताबिक अन्य माफिया के बाद अब पुलिस की नजर विजय मिश्र की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति पर है। उसकी कई ऐसी संपत्तियों के बारे में पुलिस को पता चला है जिनके बारे में शिकायत है कि वह अवैध रूप से जमीन या मकान पर कब्जा करके बनाई गइ्र्र। जिसके बाद उसकी भी संपत्तियों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
पता लगाया जा रहा है कि उसकी संपत्तियां कहां-कहां स्थित है और वह किनके नाम पर हैं। जिस वक्त यह संपत्तियां बनाई गर्ईं, उस वक्त उसकी आय का स्रोत क्या था। चिह्नित की गई अवैध संपत्तियों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। इसके बाद जिला प्रशासन की अनुमति पर कुर्क व अन्य कार्रवाई की जाएगी।

- अपराध या आपराधिक कृत्यों से जिसने भी अवैध रूप से संपत्ति बनाई, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। माफिया व आपराधिक तत्वों की संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। इनके संबंध में कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। -सर्वश्रेष्ठ तिवारी, एसएसपी