फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Action has been started to release the adult child of Mafia Atiq Ahmed from the children's home, he may be rel

प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद के बालिग बच्चे को बालगृह से छोड़ने की कार्रवाई शुरू, कुछ देर में हो सकती है रिहाई

Mon, 09 Oct 2023 11:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 11:52 AM IST
सार

उसकी बुआ शाहीन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दोनों बच्चों को उन्हें सौंपने की मांग की थी। मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से बाल कल्याण समिति को विचार कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Action has been started to release the adult child of Mafia Atiq Ahmed from the children's home, he may be rel
अतीक अहमद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अतीक अहमद के चौथे बेटे एहजम की रिहाई की तैयारी चल रही है। सोमवार को दोपहर उसे छोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बाल कल्याण समिति ने यह निर्णय लिया है। इसी साल एहजम चार अक्तूबर को 18 साल का हो चुका है और ऐसे में नियमानुसार उसे बाल संप्रेषण गृह में नहीं रखा जा सकता। अब देखना यह है कि पुलिस उसे परिजनों को सुपुर्द करती है या फिर उसे जेल में शिफ्ट करती है।

विज्ञापन


बता दें कि उसकी बुआ शाहीन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दोनों बच्चों को उन्हें सौंपने की मांग की थी। मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से बाल कल्याण समिति को विचार कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 10 अक्तूबर को होनी है। अहजम को छोड़ने को लेकर बाल कल्याण समिति की बैठक चल रही है। इसके बाद दोपहर में उसके रिहाई प्रक्रिया शुरू हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed