{"_id":"61968d59fc26db418a0e8e16","slug":"achievement-dr-vijay-pratap-among-the-top-one-percent-scientists-of-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि : डॉ. विजय प्रताप दुनिया के शीर्ष एक फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि : डॉ. विजय प्रताप दुनिया के शीर्ष एक फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल
Thu, 18 Nov 2021 10:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : डॉ. विजय प्रताप सिंह, वैज्ञानिक।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक सीएमपी डिग्री कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विजय प्रताप सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था क्लेविरेट एनालिटिक्स ने विश्व में शीर्ष एक फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल किया हैं। इस लिस्ट में 70 देशों के 6602 वैज्ञानिकों को चुना गया है, जिनमें जिसमें भारत के लगभग 22 वैज्ञानिक शामिल हैं।
सीएमपी के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि क्लेरिवेट एनालिटिक्स वैज्ञानिकों के शाध का डाटाबेस एवं उनके कार्यों की सूची तैयार करने वाले विश्व की सबसे प्रतिष्ठित संस्था है। डॉ. विजय प्रताप इस सम्मान को पाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अकेले शिक्षक हैं।
डॉ. विजय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2012 में पीएचडी की डिग्री प्रो. शिव मोहन प्रसाद के निर्देशन में प्राप्त की। इनका शोध क्षेत्र प्लांट फिजियोलॉजी एवं बायोकेमेस्ट्री है। इनके 112 शोध पत्र एवं 12 पुस्तके अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित की गईं हैं। उनके पास विभिन्न फंडिंग एजेंसियों के रिसर्च प्रोजेक्ट हैं। डॉ. विजय कई अंतरराष्ट्रीय जनरल्स के एडिटर हैं।