{"_id":"617c082d91c3040a6f426bb6","slug":"accused-of-bombing-arrested-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : बमबाजी का कुख्यात आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की गोली से जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : बमबाजी का कुख्यात आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की गोली से जख्मी
Fri, 29 Oct 2021 08:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Oct 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नलगंज में लगातार दूसरे दिन हुई मुठभेड़ में एसओजी व स्थानीय पुलिस ने कुख्यात अपराधी महेंद्र भारतीय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि जवाबी फायरिंग में गोली लगने से वह जख्मी हो गया जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वह 15 दिन पहले कटरा इलाके में हुई बमबाजी के मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 14 सितंबर को कटरा में रहने वाले हरिश्चंद्र की दुकान पर बमबाजी की गई थी। इस मामले में महेंद्र भारतीय का नाम सामने आया था। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। अफसरों ने बताया कि शुक्रवार को उसकी एनी बेसेंट चौकी क्षेत्र में आने की सूचना मिली। पुलिस पहुंचकर इंतजार में जुटी थी तभी दो लोग बाइक पर आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर फायरिंग करते हुए आयोध्या हॉस्टल की ओर भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें पैर में गोली लगने से एक युवक गिर गया जबकि उसका साथी भाग निकला। मौकेपर पहुंचकर तलाश ली गई तो उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र भारतीय निवासी धूमनगंज बताया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि उस पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
दोस्त की हत्या का बदला लेने को की थी वारदात
सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि महेंद्र ने कटरा में बमबाजी की वारदात अपने दोस्त नान बच्चा यादव की हत्या का बदला लेने को की थी। करीब दो साल पहले उसके दोस्त नान बच्चा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कटरा निवासी दो भाई धीरज व नीरज समेत अन्य जेल भेजे गए थे।
महेंद्र ने बताया कि उसने जिस हरिश्चंद्र पर बम से हमला किया, वह उसके दोस्त के हत्यारोपियों धीरज व नीरज का पिता है। सूत्रों का यह भी कहना है कि बमबाजी की वारदात में नान बच्चा के परिवार के ही एक व्यक्ति की संलिप्तिता की बात सामने आई है। इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल इस बारे में अफसरों का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।