{"_id":"61759c3b1f747e133b18ba19","slug":"accused-contractor-arrested-for-gang-rape-of-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : महिला से सामूहिक दुष्कर्म का अरोपी ठेकेदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : महिला से सामूहिक दुष्कर्म का अरोपी ठेकेदार गिरफ्तार
Sun, 24 Oct 2021 11:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
दारागंज में काम दिलाने के बहाने 30 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ठेकेदार भूपेंद्र पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। बहरिया निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करती है।
15 जून को शाम सात बजे के करीब आरोपी ठेकेदार अपने एक साथी संग उससे सीएमपी कॉलेज के पास मिला। इसके बाद काम दिलाने के बहाने उसे सफारी कार में बैठाकर परेड ग्राउंड ले गया। वहां तमंचा दिखाकर दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। दारागंज थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को सिविल लाइंस में लोकसेवा आयोग के पास से गिरफ्तार किया गया।