फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   accused caught stealing the judge's house ran away from the police station, there was a stir in

प्रयागराज : जज के घर चोरी करते पकड़ा गया मुल्जिम थाने से भागा, महकमे में मचा हड़कंप

Sat, 20 Aug 2022 09:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Aug 2022 09:04 PM IST
सार

आरोपी शनि गौतम (20) सुलेमसराय का रहने वाला है। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार रात वह कैंट क्षेत्र में रहने वाले एक जज के घर चोरी करने की नीयत से घुसा था। इसी दौरान घरवालों की नजर पड़ गई और उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया। 

विज्ञापन
accused caught stealing the judge's house ran away from the police station, there was a stir in
prayagraj news : थाने से कैदी फरार। - फोटो : social media

विस्तार

कैंट में जज के घर चोरी करते पकड़ा गया मुल्जिम शनिवार सुबह थाने से भाग निकला। पुलिसकर्मी घंटों उसकी तलाश में जुटे रहे। इसके बाद दोपहर में उसके कौशाम्बी में होने की सूचना मिली। जिस पर कौशाम्बी पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन



आरोपी शनि गौतम (20) सुलेमसराय का रहने वाला है। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार रात वह कैंट क्षेत्र में रहने वाले एक जज के घर चोरी करने की नीयत से घुसा था। इसी दौरान घरवालों की नजर पड़ गई और उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया। 
विज्ञापन



कैंट पुलिस का दावा है कि उसके कब्जे से बम भी बरामद हुआ। इस पर रात में ही मुकदमा लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाना था। हालांकि, इससे पहले सुबह ही वह थाने से भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना तड़के 7.30 बजे के करीब हुई। सूत्रों ने बताया कि उसे कार्यालय में बैठाया गया था। इसी दौरान उसने टॉयलेट जाने की बात कही तो उसे बाहर निकाला गया। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह भाग निकला। इससे थाने में हड़कंप मच गया। 


अफसरों को जानकारी मिली तो उन्होंने एसओजी को भी उसकी तलाश में लगा दिया। पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला। इसके बाद उसके कई रिश्तेदारों व दोस्तों के घर भी टीम पहुंची। इसके बाद जानकारी मिली कि वह कौशाम्बी में अपने एक परिचित के घर पहुंचा है। जिस पर पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 



सीओ सिविल लाइंस अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हिरासत से फरार होने के आरोप में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed