फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused arrested in cow smuggling case

Prayagraj News: गोवंश तस्करी मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

Fri, 22 May 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 22 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in cow smuggling case
होलागढ़ थाना क्षेत्र में गोवंश तस्करी के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त विकास शर्मा (20) सराय तालुके दहियावां बाजार निवासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी काशीपुर स्थित नहर पुलिया के पास से हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। अभियुक्त के खिलाफ थाना होलागढ़ में गौवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज है। 10 अप्रैल को गोवंशों से भरा एक डीसीएम वाहन प्रतापगढ़ से बिहार के कैमूर ले जाया जा रहा था। पश्चिमनारा नहर पुलिया के पास वाहन फंस जाने पर आरोपी वाहन छोड़कर भाग गए थे। मामले में पुलिस पहले ही पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और एक बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed