फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Account opened by tampering with Aadhaar card, four including the President arrested

आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर खाता खुलवाया, प्रधानपति समेत चार गिरफ्तार

Thu, 19 Dec 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Account opened by tampering with Aadhaar card, four including the President arrested
Account opened by tampering with Aadhaar card, four including the President arrested
बहरिया। बहरिया के जुगनीडीह ग्राम सभा में सरकारी योजनाओं का धन हड़पन करने के लिए आधार कार्ड के मूल डाटा से छेड़छाड़ कर बैंकों में फर्जी खाता खुलवाने के मामले में पुलिस ने प्रधानपति, पूर्व प्रधान समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बहरिया विकास खंड के जुगनीडीह ग्राम सभा के पूर्व प्रधान अबरार हुसेन के बेटे सरफराज हुसेन ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ग्राम सभा के कई लोगों के आधार कार्ड के मूल डाटा से छेड़छाड़ करके अलग अलग नाम से बैंकों में खाता खोलवाया गया है। सरफराज ने शिकायत पत्र में आधार नंबर और कूट रचित नामों का भी विवरण दिया। जिलाधिकारी ने मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी से करवाई तो एक ही आधार नंबर पर अलग अलग नामों से खाता खोले जाने की पुष्टि हुई। मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर पुलिस ने नसीम अहमद, सलमान अहमद, बंशी लाल, नगीना बानो, घनश्याम, सरताज मोहम्मद, फैजान अहमद, उर्मिला देवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467,468, 471, 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बंशी लाल , सरताज मोहम्मद और प्रधानपति मो.रफीक पुत्र शेख हक्कू को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी एफआईआर प्रधानपति मो.रफीक की शिकायत पर दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रधानपति ने क्षेत्राधिकारी फूलपुर को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय जुगनीडीह का खाता बैंक आफ बड़ौदा की शाखा सिलोखरा में खोला गया है। जो ग्राम प्रधान अख्तरी बानो और प्रधानाध्यापक रामआसरे के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित है। पूर्व प्रधान अबरार हुसेन अपने बेटे सरफराज हुसेन और शहरयार हुसेन की मदद से कूट रचना करने अपना आधार कार्ड बैंक के एकाउंट से लिंक करवा कर अलग अलग तिथियों में कुल पैंसठ हजार रूपए निकलवा कर हड़प लिया। प्रधानाध्यापक ने जब बैंक जाकर जानकारी की तो पता चला। पुलिस ने प्रधानपति मो. रफीक की तहरीर पर पूर्व प्रधान अबरार हुसेन और सरफराज हुसेन व शहरयार हुसेन के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 409,467, 468, 471 में रिपोर्ट दर्ज कर पूर्व प्रधान अबरार हुसेन को भी गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को गिरफ्तार चारों लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया। मामले में पुलिस व्यापक छानबीन कर रही है। उसने पूछताछ के लिए आधा दर्जन लोगों को अभी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरिया की कई ग्राम सभाओं में चल रहा है यह खेल
बहरिया। ग्राम प्रधान द्वारा अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए आधार कार्ड में कूट रचना करके बैंकों में फर्जी खाता खोलवाने का यह काम केवल जुगनीडीह ग्राम सभा में ही नहीं है। अगर सूत्रों की माने तो कई ग्राम सभाओं में यह खेल चल रहा है। दलीपुर ग्राम सभा में इस प्रकार का मामला उजागर हुआ था। उसमें भी ग्राम प्रधान को जेल की हवा खानी पड़ी थी। इस कार्रवाई से इस खेल में शामिल ग्राम प्रधान और सेक्रेटरियों में हड़कंप मच गया है। अगर जांच की आग उन तक पहुंचती है तो कई लोगों को जेल जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed