फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   accident in Prayagraj: three including grandfather and grandson died in road accidents

Accident In Prayagraj : सड़क हादसों में नाना-नाती समेत तीन की मौत, मां-बेटी की हालत नाजुक

Fri, 30 Aug 2024 01:05 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Aug 2024 01:05 PM IST
सार

सोरांव थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में प्रतियोगी छात्र के साथ ही नाना और नाती की सड़क हादसे में मौत हो गई। घायल मां-बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
accident in Prayagraj: three including grandfather and grandson died in road accidents
सड़क हादसे में नाना और नाती की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोरांव थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में नाना-नाती की मौत हो गई और हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरे हादसे में कोचिंक पढ़ने जा रहे साइकिल सवार एक प्रतियोगी छात्र को वाहन ने रौंद दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वाहनों की खोजबीन में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन


सोरांव थाना क्षेत्र के पूरनपुर निवासी संजय कुमार पटेल (17) पुत्र राकेश कुमार स्नातक की पढ़ाई करने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। वह रोज की तरह शुक्रवार को भी सुबह साइकिल से कोचिंग सेंटर जा रहा था। सोरांव के मेवालाल इंटरमीडिएट कॉलेज के निकट प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर प्रतापगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने छात्र की साइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संजय कुमार की मौत हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजय के शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक कार लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर
 

दूसरी घटना सोरांव थाना क्षेत्र के ही अकबरपुर सरायदीना में हुई। नूरपुर गांव निवासी राकेश कुमार (55) अपनी बेटी आरती और उसके दो बच्चों अमन (4) और अर्पिता (2) को बाइक पर बैठाकर बेटी को उसके ससुराल सुजनीपुर पहुंचाने जा रहा था। अकबरपुर सरायदीना गांव में ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे राकेश कुमार और उसके नाती अमन कुमार की मौत हो गई। आरती और उसकी बेटी अर्पिता गंभीर रूप से हो गई। लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी कोहराम सा मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed