फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में भीषण हादसा: तेज रफ्तार टवेरा पोल से टकराई, छह की मौत, दर्शन करने विंध्याचल जा रहे थे सभी

Thu, 27 Oct 2022 08:55 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 08:55 PM IST
सार

प्रयागराज के हंडिया में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। विंध्याचल दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की टवेरा खंभे से टकरा गई।हादसे में छब लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
accident in Prayagraj Tavera at high speed collided with pillar, five killed were going to Vindhyac
accident in handia prayagraj - फोटो : अमर उजाला

सोरांव थाना क्षेत्र के शिवगढ़ से विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टवेरा कार बृहस्पतिवार की सुबह बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में टवेरा कार में सवार एक ही परिवार की चार महिलाओं समेत छह की मौके पर ही मौत हो गई जान गंवाने वालों में एक बालिका भी शामिल है हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक घायल की मौत एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई।





accident in Prayagraj Tavera at high speed collided with pillar, five killed were going to Vindhyac
प्रयागराज के हंडिया में सड़क हादसे के बाद कार के परखचे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला

हंडिया टोल प्लाजा के पास हादसा सुबह करीब 6:40 पर हुआ ।  टवेरा गाड़ी क्रमांक यूपी 78 बीक्यू 3601 से ग्राम सराय लाल उर्फ शिवगढ़ थाना सोरांव जिला प्रयागराज से चलकर विंध्याचल दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की टवेरा हड़िया टोल प्लाजा से पहले बिजली के पोल से टकराने के कारण अनियंत्रित हो गई । जिससे मौके पर 4 महिला, एक वर्षीय बालक और एक किशोरी सहित कुल छह की मौत हो गई।

accident in Prayagraj Tavera at high speed collided with pillar, five killed were going to Vindhyac
प्रयागराज में सड़क हादसे के बाद बचाव कार्य में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मृतकों में रेखा पत्नी संजय अग्रहरी (40), रेखा पत्नी रमेश (32), कृष्णा देवी पत्नी  श्यामलाल (70), कविता पत्नी दिनेश (36) और एक वर्ष के श्लेश और नयाशा  (14) शामिल हैं। घायलों में उमेश पुत्र श्यामलाल, प्रिया पत्नी उमेश, गोटू पुत्री रमेश, ऋषभ पुत्र राम सजीवन अग्रहरि, चालक इरशाद समस्त निवासी शिवगढ़ को उपचार हेतु सीएचसी उपरदहा भेजा गया है। शवों को एंबुलेंस से एसआरएन मर्चरी के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
accident in Prayagraj Tavera at high speed collided with pillar, five killed were going to Vindhyac
प्रयागराज में भीषण सड़क हादसे के बाद बचाव कार्य में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद भारी संख्या में भीड़ जुट गई। टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों के साथ हंडिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। क्रेन के माध्यम से कार को हटाया गया। 
विज्ञापन
accident in Prayagraj Tavera at high speed collided with pillar, five killed were going to Vindhyac
क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया गया। - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद कार के परखचे उड़ गए। सूचना पाकर मृतकों और घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। चारों तरफ चीख पुकार मची रही। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को एसआरएन अस्पताल भेजा। कुछ लोगों को स्थानीय सीएचसी भी भेजा गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed