Accident : बाइक सवार को बचाने में डबल डेकर बस पलटी, एक की मौत, दर्जन भर यात्री घायल, पांच की हालत नाजुक
हंडिया थाना क्षेत्र के रसार गांव में हाईवे पर बाइक सवारों को बचाने में सवारियों से भरी बस पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों समेत बस में सवार कई लोग घायल हो गए हैं। उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से सवारियों को लादकर बिहार जा रही एक डबल डेकर बस हंडिया थाना क्षेत्र के रसार गांव के सामने शनिवार को सुबह हाईवे पर बने डायवर्सन के पास बाइक सवारों को बचाने में अनियंत्रित होकर एक बाइक से टकराती हुई दूसरी बाइक पर पलट गई। इस हादसे में सिर व शरीर में आई चोटों से बाइक सवार तीनों सहित दर्जनों बस सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हंडिया थाना क्षेत्र के अरई गांव निवासी चचेरे भाई मिथिलेश कुमार विश्वकर्मा 45 वर्ष तथा धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा 34 वर्ष बाइक से विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे।इसी समय रिखीपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार भी बाइक से गुजर रहे थे। सुबह 5:30 बजे के करीब डायवर्सन के पास पहुंची बस एक बाइक से टकराती हुई पलट गई।
बस नंबर बीआर 06 पीडी 377 1 जो दिल्ली से बिहार जा रही थी, जिसमें 70 यात्री सवार थे। हंडिया थाना क्षेत्र के रसार गांव के सामने हाईवे पर उर्मिला डिग्री कॉलेज के सामने आए दो मोटरसाइकिल सवारों को बचाने में बस पलट गई। हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटे आई हैं, जिसमें छह लोगों की हालत चिंताजनक है। घायल देवेंद्र विश्वकर्मा (35) पुत्र लाल बहादुर निवासी ग्राम अहिरी, मिथिलेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम अहिरी , वीरेंद्र यादव पुत्र विजय बहादुर निवासी ग्राम रिखीपुर यह सभी थाना हंडिया के रहने वाले हैं जो बाइक पर सवार थे।
बस में सवार संजय यादव (32) पुत्र महेंद्र यादव निवासी सौरभ नंदगंज जिला गाजीपुर, निरंजन शाह पुत्र रामदेव निवासी ग्राम जगतपुर थाना डुमरिया जिला गया बिहार,.रोहित सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम मझगवां थाना जलालपुर जिला जौनपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए सीएचसी ऊपरदहां से स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।