फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Access road in poor condition for twenty years; villagers troubled by potholes

Prayagraj News: बीस साल से संपर्क मार्ग जर्जर, गड्ढों से परेशान ग्रामीण

Fri, 23 Oct 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 23 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Access road in poor condition for twenty years; villagers troubled by potholes
करनाईपुर। शीतलापुर संपर्क मार्ग पर उड़ी गिट्टी डामल गड्ढे में तब्दील। संवाद - फोटो : Samvad
शीतलापुर संपर्क मार्ग की बदहाली से राहगीर परेशान हैं। करीब तीन किलोमीटर सड़क 20 वर्षों से जर्जर है। गिट्टी और डामर उखड़ने से जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे रात में हादसे का खतरा रहता है। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

बहरिया क्षेत्र के लोगों को रोज इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। सोनू यादव ने दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का डर बताया। बब्बन यादव ने पैदल राहगीरों, विद्यार्थियों और बुजुर्गों की परेशानी का जिक्र किया। राम अभिलाष पटेल ने मरीज को अस्पताल ले जाने में दिक्कत जताई। मनोज यादव ने जनप्रतिनिधियों से सड़क बनवाने की मांग की, पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। दिनेश यादव और राजू भारतीया सहित ग्रामीणों ने अधिकारियों से पक्की व टिकाऊ सड़क के गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed