फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AC bus will run for Haldwani from Prayagraj

प्रयागराज से हल्द्वानी के लिए चलेगी एसी बस

Sat, 22 Jun 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
AC bus will run for Haldwani from Prayagraj
नोएडा से इलाहाबाद और लखनऊ तक चलेंगी एसी बसें
यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने उत्तराखंड के हल्द्वानी के लिए सीधी एसी बस चलाने की तैयारी की है। इसका संचालन शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। वर्तमान समय लीडर रोड डिपो की ओर से साधारण श्रेणी की एक बस हल्द्वानी के लिए चलाई जा रही है। इसी क्रम में अब एसी जनरथ बस भी हल्द्वानी के लिए चलेगी। 
विज्ञापन


वर्तमान समय सिविल लाइंस बस स्टेशन से हल्द्वानी के लिए नियमित रूप से लीडर रोड डिपो की बस संचालित हो रही है। लंबी दूरी की वजह से यात्री लंबे  समय से मांग कर रहे हैं कि हल्द्वानी के लिए एसी बस का संचालन शुरू किया जाए। पिछले दिनों रोडवेज ने प्रयागराज से बरेली के लिए एसी जनरथ का संचालन शुरू भी किया। अब रोडवेज ने हल्द्वानी के लिए भी एसी जनरथ चलाने की तैयारी की है। बताया जा रहा है मुख्यालय से प्रयागराज परिक्षेत्र को शीघ्र ही दो से चार एसी जनरथ मिल जाएंगी।
विज्ञापन


इसके मिलते ही रोडवेज हल्द्वानी के लिए जनरथ बस का संचालन शुरू कर देगा। इसका संचालन वाया कानपुर, फर्रुखाबाद, बरेली के रास्ते होगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने इसकी पुष्टि की है। वहीं दूसरी ओर रोडवेज ने लखनऊ के लिए पिछले दिनों बंद हुई एसी स्कैनिया बस का संचालन शुरू कर दिया है। अभी लखनऊ के लिए एक ही स्कैनिया चल रही है। शीघ्र ही इस रूट पर स्कैनिया बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हालांकि रोडवेज की वॉल्वो सेवा अभी बंद ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र को मई माह में चार करोड़ रुपये की आय हुई है। पिछले वर्ष इस अवधि में प्रयागराज परिक्षेत्र की कमाई महज 50 लाख ही थी। अप्रैल माह में भी रोडवेज ने 5.50 करोड़ की कमाई की थी। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन का कहना है का मुख्यालय द्वारा जो लक्ष्य दिया गया है उससे ज्यादा की आय रोडवेज ने पिछले दो माह के दौरान अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed