फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Abhishek of Dashashwamedh Mahadev in Sawan is equivalent to hundred yagyas

महिमा महादेव की : दशाश्वमेध महादेव का सावन में अभिषेक सौ यज्ञों के बराबर

Mon, 10 Jul 2023 08:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 08:44 AM IST
सार

सावन में दशाश्वमेधेश्वर महादेव के अभिषेक और पूजन का फल सौ यज्ञों के बराबर मिलता है। इस मंदिर के पुजारी पं. सोम शास्त्री बताते हैं कि दशाश्वमेध में पांच यज्ञ का फल पांच सौ यज्ञ के बराबर है। स्नान, तर्पण, दान, होम, स्वाध्याय और जप श्रद्धापूर्वक किया जाए तो असंख्य पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Abhishek of Dashashwamedh Mahadev in Sawan is equivalent to hundred yagyas
दशाश्वमेध महादेव मंदिर प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशाश्वमेधिके तीर्थे पंचयज्ञान्करोति य:/पंचाश्वमेधजं पुण्यं प्राप्नोत्येवन संशय:। पद्मपुराण के इस श्लोक में दारागंज में गंगा तट पर स्थित दशाश्वमेधेश्वर महादेव की महिमा गाई गई है। इसका अर्थ है कि सृष्टि की रचना के बाद ब्रह्मा ने इसी स्थान पर सबसे पहले 10 अश्वमेध यज्ञ किए थे। इसी कारण यह तीर्थ दशाश्वमेध के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

विज्ञापन


सावन में दशाश्वमेधेश्वर महादेव के अभिषेक और पूजन का फल सौ यज्ञों के बराबर मिलता है। इस मंदिर के पुजारी पं. सोम शास्त्री बताते हैं कि दशाश्वमेध में पांच यज्ञ का फल पांच सौ यज्ञ के बराबर है। स्नान, तर्पण, दान, होम, स्वाध्याय और जप श्रद्धापूर्वक किया जाए तो असंख्य पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


औरंगजेब ने इस तीर्थ की महिमा सुनने के बाद यहां आक्रमण कर दिया था। वह बताते हैं कि औरंगजेब ने तलवार से दशाश्वमेधेश्वर महादेव के शिवलिंग पर प्रहार कर दिया। इससे शिवलिंग के ऊपरी हिस्से में आज भी दरार देखी जा सकती है। लेकिन औरंगजेब की तलवार भी दशाश्वमेधेश्वर महादेव को खंडित नहीं कर सकी। अंतत: वापस होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed