फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AAP workers celebrate celebrations in Delhi elections

दिल्ीी चुनाव में जीत पर आप कार्यकताटों ने मनाया जश्न

Wed, 12 Feb 2020 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
AAP workers celebrate celebrations in Delhi elections
AAP workers celebrate celebrations in Delhi elections - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। दिल्ली चुनाव में पार्टी की जीत पर आप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जश्न मनाया। सुभाष चौराहे पर एकत्र होकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली चुनाव में आप की जीत आम लोगों की जीत है। बीजेपी लोगों को छद्म राष्ट्रवाद के नाम पर गुमराह नहीं कर सकती।
विज्ञापन

सुभाष चौराहे पर एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच प्रदेश सचिव अंजनी मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने सीएम अरविंद केजरीवाल के काम को देखकर उन्हें फिर से दिल्ली का ताज पहनाया है। केजरीवाल ने आम लोगों की परेशानियों को कम किया है। बिजली, पानी जैसी जरूरी चीजों के रेट कम कर जीवन का आसान बनाया है। चुनाव परिणाम उसी का आधार है। इस दौरान आप नेता दिनेश सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष डॉ. अल्ताफ अहमद सहित कई नेताओं ने अपनी बात रखी। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और लोगों को मिठाइयां बांटीं। सुबह से ही कार्यकर्ता टीवी से चिपके रहे और दिल्ली में मौजूद अपने साथियों से भी चुनाव के रुझानों की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

पार्टी के संजय पांडेय ने कहा कि शुरू में जब बीजेपी और आप की सीटों का आंकड़ा पांच और छह के आसपास पर आया तो थोड़ा डर भी लगा लेकिन जैसे-जैसे रुझान आते गए परिणाम आप के पक्ष में आना तय हो गया। इस मौके पर सर्वेश यादव, शिमला श्री त्रिपाठी, ललिता अग्रवाल, सत्यम राम, इमरान, राघवेंद्र पांडेय, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, समाजवादी अधिवक्ता सभा की बैठक सिविल लाइंस में हुई। इसमें चुनाव में आप की जीत पर सीएम केजरीवाल को बधाई दी गई। बैठक की अध्यक्षता रूपनाथ यादव, शशिभाल सिंह, दिग्विजय सिंह, मुन्ना लाल याव, हेमंत कुमार, दिनेश कुमार, भोलानाथ यादव, विजय सिंह, अनुराग कुमार, संजीव उपाध्याय, राकेश शुक्ला, मनोहर लाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम को लेकर लोगों में भी उत्साह बना रहा। हर कोई टीबी पर निगाह गड़ाकर सीटों के अंतर पर चर्चा करता रहा। सब यही कहते रहे कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए जो भी बुनियादी काम किए। जनता ने उसी का परिणाम दिया है।

AAP workers celebrate celebrations in Delhi elections

AAP workers celebrate celebrations in Delhi elections- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed