{"_id":"5e4307d78ebc3ee61568ea9c","slug":"aap-celebrates-victory-in-delhi-at-mansoor-ali-park-allahabad-news-ald268234138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आप की जीत पर मंसूर अली पार्क में भी जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आप की जीत पर मंसूर अली पार्क में भी जश्न
विज्ञापन
AAP celebrates victory in Delhi at Mansoor Ali Park
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में महिलाआें का मंसूर अली पार्क में धरना 31वें दिन भी जारी रहा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत से आंदोलनकारियों में खासा उत्साह दिखा। महिलाओं तथा धरने में शामिल लोगों ने मिठाई बांटी और इसे खुद की जीत बताया। वक्ताओं का कहना था कि दिल्ली की जनता ने शाहीन बाग की महिलाओं को अपशब्द कहने वालों को करारा जवाब दिया है। वहीं मेयर अभिलाषा गुप्ता ने लोगों से धरना प्रदर्शन खत्म करने की अपील की है।
आंदोलन की अगुवाई कर रही सारा अहमद सिद्दीकी का कहना था कि सरकार को जन भावनाओं को ध्यान में रखकर सीएए, एनआरसी से जैसे कानून वापस लेने चाहिए। बिहार से आईं कोरस टीम की संयोजक समता ने कहा कि देश की आधी आबादी ने संविधान की रक्षा के लिए कमर कस ली है। छत्तीसगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु ने कहा कि अब यह लड़ाई निर्णायक दौर से गुजर रही है। समता और हिमांशु के साथ आए अन्य सदस्यों ने गीतों के माध्यम से सीएए पर प्रहार किया। सीएए के विरोध में अटाला, कसारी-मसारी, बमरौली आदि मोहल्लों से महिलाओं ने जुलूस भी निकाला तथा धरने में शामिल हुईं। उनके हाथ में सीएए के विरोध वाली तख्ती के अलावा तिरंगा भी था। धरना के दौरान सबीहा मोहानी, सुनील मौर्या, सै.मो.अस्करी, ईरशाद उल्ला, शोएब अंसारी, मोहम्मद साहब, अकीलुर्रहमान, खुशनूमा बानो, एआईएमाईएम के अफसर महमूद आदि ने विचार रखे। वहीं दूसरी पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुस्लिम इलाकों के पार्षदों संग मेयर अभिलाषा गुप्ता, एसपी सिटी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर उमेश शर्मा मौजूद रहे। मेयर ने आंदोलन कर रहे लोगों से महिलाओं, बच्चों के हित में ध्यान रखते हुए आंदोलनकारियों से धरना समाप्त करने की अपील की।
पूर्व राष्ट्रपति को दी श्रद्धांजलि
धरना स्थल मंसूर अली पार्क में पुण्य तिथि पर पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद को याद किया। धरने में शामिल महिलाओं ने पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की।
विज्ञापन
बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन पर रोक
प्रयागराज। कर्नलगंज थाना परिसर में मंगलवार को प्रशासन की स्थानीय लोगों के साथ हुई बैठक में शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। अफसरों का कहना था कि बिना अनुमति प्रदर्शन, धरना, मार्च, रैली प्रतिबंधित है। इसे सुनिश्चित करने के लिए अफसरों से लोगों से सहयोग मांगा। बैठक में एसीएम प्रथम, सीओ के अलावा पार्षद आनंद घिडियाल, अजय यादव, रविशंकर द्विवेदी, नागेंद्र अस्थाना, प्रमोद भारतीया आदि मौजूद रहे।
आप की जीत पर सपा भी खुश
प्रयागराज। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जाहिर की है। कार्यकर्ताओं ने इसे विकास और आपसी सद्भाव की जीत बताया। पूर्व प्रवक्ता दान बहादुर मधुर का कहना है कि दिल्ली की जनता ने बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साबित कर दिया है कि आने वाले दिनों में विकास और खुशहाली की राजनीति करने वालों की जीत होगी।