फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aam Aadmi Party will participate in panchayat elections, names will be announced soon

पंचायत चुनाव में हिस्सा लेगी आप, जल्द होगी नामों की घोषणा

Fri, 05 Mar 2021 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Mar 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party will participate in panchayat elections, names will be announced soon
आम आदमी पार्टी
प्रदेश में होने जा रहे पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी हिस्सा लेगी। इसके लिए पार्टी की ओर से तैयारी कर ली गई है। जल्दी ही नामों की घोषणा की जाएगी। नामों के चयन केलिए पार्टी की ओर से जिलास्तरीय कमेटी बनाई गई है। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक वे इसे विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देख रही है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को आयोजित बैठक में कहा गया कि पंचायत चुनाव में पार्टी पूरी ताकत के साथ उतरेगी और अधिक सीटों पर चुनाव जीतेगी। प्रत्याशियों का चयन जिलास्तरीय कमेटी कर रही है। दिल्ली के विधायक को जिलास्तरीय कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर जनता को केजरीवाल मॉडल बताने का काम कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की लोगों के बीच चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी केचुनाव लड़ने से जनता को प्रदेश में उम्मीद की किरण दिख रही है। पार्टी बूथ स्तर तक अपने संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कामाें से यूपी की जनता बेहद प्रभावित है। इस दौरान प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की गई। कहा गया कि आज प्रदेश में केवल जाति और धर्म की राजनीति हो रही है। लेकिन, आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रदेश एक-एक व्यक्ति के घर तक जाएगा और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल के विकास मॉडल की चर्चा करेगा। संदीप यादव, विवेक सिंह, डॉ. अल्ताफ अहमद, सर्वेश यादव, संजीव मिश्रा, पूनम सिंह, सानिया मिर्जा, पल्लवी मालवीय, वीरेंद्र कुशवाहा, ललिता अग्रवाल आदर्श कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed