फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man, troubled by domestic strife, hanged himself to death after his wife gave birth to a son 15 days

Prayagraj : घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगा कर दी जान, 15 दिन पहले पत्नी ने दिया था बेटे को जन्म

Mon, 15 Dec 2025 05:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Dec 2025 05:33 PM IST
सार

सोरांव थाना क्षेत्र के उसरही गांव में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने कमरे का दरवाजा बंद करके अपने ही साल और मफलर को जोड़कर छत के पंखे में बांधकर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। 

विज्ञापन
A young man, troubled by domestic strife, hanged himself to death after his wife gave birth to a son 15 days
आशीष सरोज। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोरांव थाना क्षेत्र के उसरही गांव में सोमवार सुबह 8.30 बजे घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची सोरांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

सोरांव थाना क्षेत्र के उसरही गांव निवासी आशीष सरोज (25) पुत्र रामबाबू मेहनत मजदूरी करके अपना और परिवार का पेट पालता था। माता और पिता का देहांत करीब दस साल पहले ही हो चुका था। आशीष की पत्नी नेहा देवी गर्भवती होने के कारण करीब तीन माह से अपने मायके जगदीशपुर थाना नवाबगंज में रह रही थी। आशीष अपने घर उसरही में रहता था। उसकी पत्नी को ऑपरेशन से करीब पंद्रह दिन पहले एक लड़का भी पैदा हुआ, जिसका नाम अयांश रखा गया।

विज्ञापन

आशीष रविवार को अपनी दादी से बेटे के लिए ठंड का कपड़ा खरीदने के लिए 1100 लेकर ससुराल गया तथा सोमवार सुबह करीब आठ बजे वापस अपने घर आया। किसी बात को लेकर पत्नी से फोन पर गाली-गलौज किया। उसके बाद सुबह करीब 8:30 बजे अपने कमरे में पहुंचा अंदर से दरवाजा की सिकड़ी बंद करके बेड के ऊपर प्लास्टिक की कुर्सी रखकर साल और मफलर दोनों को जोड़कर गले में फंदा लगाकर पंखे से झूल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद उसका छोटा भाई सतीश कुमार घर पहुंचा और अंदर से दरवाजा बंद देखकर परेशान हो गया। काफी देर तक आवाज लगाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तब बगल स्थित खिड़की से झांका तो उसका भाई फांसी पर लटकता दिखाई दिया। शोरगुल करने पर ग्रामीण पहुंचे और दरवाजा तोड़कर गले से फंदा खोलकर बगल स्थित एक निजी हॉस्पिटल मे जब तक लेकर जाते रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। घटना स्थल पर सोरांव पुलिस पहुंची मृतक के छोटे भाई सतीश कुमार की तहरीर पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी नेहा संग परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed