फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man slept outside his house at night, his body was found in the field in the morning

Prayagraj News: रात में घर के बाहर सोया युवक, सुबह खेत में मिला शव

Tue, 12 May 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 12 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
A young man slept outside his house at night, his body was found in the field in the morning
मृतक विनय कि फाइल फोटो एवं मौके मौजूद ग्रामीण - फोटो : 1
नेवरिया गांव में सोमवार सुबह 19 वर्षीय युवक का शव घर के सामने खेत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


नेवरिया निवासी पीआरडी जवान उग्रसेन सिंह का पुत्र विनय सिंह रविवार रात घर के बाहर चारपाई पर सोया था। सोमवार सुबह परिजनों की नींद खुली तो विनय बिस्तर पर नहीं था। काफी तलाश करने के बाद उसका शव घर से कुछ दूर खेत में पड़ा मिला।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसीपी बारा वेदव्यास मिश्रा और थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे पुलिस बल के साथ पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्कवाड को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान घटनास्थल के पास युवक की चप्पल, तौलिया समेत कुछ अन्य सामान मिला। मृतक विनय सिंह प्रयागराज के एक अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन का प्रशिक्षण ले रहा था। उसका बड़ा भाई भोपाल में मेडिकल की तैयारी कर रहा है, जबकि मां मंजूला देवी अलीगढ़ जनपद के खुर्जा ब्लॉक में एएनएम हैं। एसीपी वेद ब्यास मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में शव पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed