फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man running on the highway died in an accident

हाईवे पर दौड़ लगा रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 31 Oct 2021 11:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
A young man running on the highway died in an accident
सड़क हादसे में मृत किशोर निशांत। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर दौड़ लगा रहे रामपुर गौरी निवासी निशांत (16) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के रामपुर गौरी निवासी राजेंद्र का बेटा निशांत गांव में ही स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। वह सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए काफी दिनों से तैयारी कर रहा था। रविवार भोर में वह घर से दौड़ने के लिए निकला। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर दौड़ लगाते समय उसे उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह दूर खाई में जा गिरा। उसके साथ दौड़ने जाने वाले गांव के पंकज व मोहित घर आ गए, मगर निशांत नहीं लौटा।
विज्ञापन

परिवार के लोगों के साथ दोनों युवक भी उसकी खोजबीन करने निकले। सरायबहेलिया गांव में हाईवे के किनारे निशांत का जूता देख सभी के कदम ठिठक गए। अनहोनी की आशंका जताते हुए आसपास खोजबीन करने लगे। इस दौरान वह खाई में खून से लथपथ मिला। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां चिकित्सकों ने निशांत को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन बिलखने लगे। मृतक के पिता राजेंद्र कुमार ट्रक चालक हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वे मुजफ्फरनगर से घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों व छात्रों ने जताया शोक
निशांत की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। अवकाश होने के बाद मृतक निशांत के स्कूल से शिक्षक व छात्र शोक जताने घर पहुंचे। उधर, घटनास्थल से पुलिस को वाहन का टूटा नंबर प्लेट मिला है।

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, आक्रोश
सरायबहेलिया में हादसे की जानकारी के बाद लोगों ने भुपियामऊ पुलिस चौकी को सूचना दी, मगर पुलिसकर्मी समय से मौके पर नहीं पहुंचे। जिसके बाद परिजन किसी वाहन से उसे लेकर मेडिकल कॉलेज भागे। पुलिस के रवैए से लोग उत्तेजित होने लगे। हालांकि बड़े-बुजुर्गों ने किसी तरह सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।

:गर कोतवाली के रामपुर गौरी में सड़क हादसे में मृत किशोर के बिलखते परिजन। संवाद

:गर कोतवाली के रामपुर गौरी में सड़क हादसे में मृत किशोर के बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed