फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A woman was brutally murdered to complete the ritual of Tantra-Mantra

सनसनीखेज खुलासा : तंत्र-मंत्र के चक्कर में की गई थी महिला की हत्या, दिल निकालकर कछार में गाड़ा

Wed, 07 Feb 2024 07:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 07:13 PM IST
सार

छह दिन पहले झूंसी थाना क्षेत्र के नीबी भतकार गांव में हुई महिला की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार तंत्र मंत्र के लिए चार लोगों ने मिलकर महिला की हत्या कर उसका दिल निकालकर गंगा के किनारे रेत में गाड़ दिया था। 

विज्ञापन
A woman was brutally murdered to complete the ritual of Tantra-Mantra
हत्या। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झूंसी। नीबी भतकार गांव में शनिवार को बिटोला देवी (45) की हत्या तंत्र-मंत्र के चक्कर में की गई थी। बेरहमी से मारने के बाद महिला का दिल निकालकर तंत्र-मंत्र प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उसे कछार में गाड़ दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि बिटोला देवी की हत्या उसके किसी करीबी ने ही अन्य लोगाें के साथ मिलकर की है। वारदात में चार लोगों के शामिल होने की आशंका है। अब तक तीन लोगों को हिरासत लिया जा चुका है। एक की अभी तलाश है। मामले में महिला के पुत्र से पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। जल्द ही पुलिस घटना का सिलसिलेवार खुलासा करेगी।
विज्ञापन


नीबी भतकार गांव निवासी रामआसरे निषाद के मुताबिक, उसकी पत्नी बिटोला देवी तीन फरवरी की शाम गंगा के कछार में सरपत काटने गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। इसी बीच दूसरे दिन उसका क्षत-विक्षत शव गंगा के कछार में पड़ा गया। शव को रामआसरे ने ही सबसे पहले देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की हत्या को कुल चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस ने दो कथित तांत्रिकों और पति को हिरासत में लिया है। जल्द ही पुलिस की एक टीम महिला के दिल की तलाश में नीबी-भतकार गांव के कछार में जाएगी।

तांत्रिक को सौंपी गई थी खबर फैलाने की जिम्मेदारी

बिटोला देवी की हत्या में पुलिस की पूछताछ में उसके पति रामआसरे निषाद और दो कथित तांत्रिकों के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। पुलिस ने पति समेत दोनों तांत्रिकों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई, जिससे पता चला कि रात एक से तीन बजे के बीच तीनों में कई दफे बातचीत हुई। इस दौरान दूसरे तांत्रिक को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वह दूसरे दिन महिला की हत्या की जानकारी ग्रामीणों को दे, जिससे उन पर किसी को शक न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed