{"_id":"6715f2a27c26cd55810c645a","slug":"a-woman-reached-the-police-station-with-her-husband-to-marry-her-lover-2024-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर ऐसा भी: प्रेमी से शादी करने पति के साथ थाने पहुंची महिला, घंटों चली पंचायत और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर ऐसा भी: प्रेमी से शादी करने पति के साथ थाने पहुंची महिला, घंटों चली पंचायत और फिर...
Mon, 21 Oct 2024 07:20 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, घूरपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, घूरपुर (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 21 Oct 2024 07:20 PM IST
सार
रविवार दोपहर बाद थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता अपने प्रेमी और पति के साथ घूरपुर थाने पहुंची। वह प्रेमी से शादी कराने की जिद करने लगी। पत्नी की जिद को देखते हुए पति भी दोनों की शादी कराने पर सहमत हो गया।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
करवाचौथ पर रविवार को घूरपुर थाने में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ शादी की जिद को लेकर पति के साथ घूरपुर थाने पहुंच गई। यहां महिला की जिद को देखते हुए पति ने उसको प्रेमी के साथ शादी की इजाजत दे दी। इसके बाद थाने के पास मंदिर में प्रेमी और महिला की शादी की तैयारी चल रही रही थी।
विज्ञापन
इस बीच प्रेमी का पिता मौके पर पहुुंचा और उसे नाबालिग बताते हुए शादी रुकवा दी। थाने में एक बार पंचायत शुरू हुुई तो देर शाम तक चलती रही।रविवार दोपहर बाद थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता अपने प्रेमी और पति के साथ घूरपुर थाने पहुंची। वह प्रेमी से शादी कराने की जिद करने लगी।
विज्ञापन
पत्नी की जिद को देखते हुए पति ने भी उसकी बात पर सहमति जताई। सबकुछ जानने समझने के बाद पुलिस ने उन्हें मंदिर में जाकर शादी करने की स्वीकृति दे दी। महिला के साथ आए लोग प्रेमी से उसकी शादी कराने की तैयारी कर ही रहे थे कि प्रेमी का पिता थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
उसने अपने बेटे को नाबालिग बताते हुए शादी रुकवा दी। घूरपुर थाने में पुलिसकर्मी देर रात तक युवती और उसके प्रेमी को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन प्रेमी का पिता शादी कराने को तैयार नहीं हो रहा था। थानाध्यक्ष घूरपुर केशव वर्मा ने कहा कि जो भी न्याय संगत होगा उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।