फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   : A truck caught fire, burning more than a hundred goats alive.

Prayagraj : ट्रक में लगी भीषण आग, एक सौ से ज्यादा बकरे-बकरियां जिंदा जले

Wed, 01 Oct 2025 11:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Oct 2025 11:32 AM IST
सार

उतरांव थाना क्षेत्र के बलीपुर सब्जी मंडी के एक ट्रक में आग लग गई। जिससे एक सौ से अधिक बकरे-बकरियों की जलकर मौत हो गई। समय रहते 200 से अधिक जानवरों को बचा लिया गया।

विज्ञापन
: A truck caught fire, burning more than a hundred goats alive.
उतरांव में ट्रक में लगी भीषण आग। सैकडों बकरों की जलकर मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उतरांव थाना क्षेत्र के बलीपुर सब्जी मंडी के एक ट्रक में आग लग गई। जिससे एक सौ से अधिक बकरे-बकरियों की जलकर मौत हो गई। समय रहते 200 से अधिक जानवरों को बचा लिया गया। हादसे में ट्रक पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गा। आग का कारण इंजन में आई तकनीकि खराबी को बताया जा रहा है।

विज्ञापन


कानपुर से कोलकाता के लिए लगभग 346 बकरे-बकरियां लादकर ट्रक चालक राजधनी जैसे ही प्रयागराज की उतरांव थाना क्षेत्र के बलीपुर नेशनल हाईवे सब्जी मंडी के पास पहुंचा था कि अचानक ट्रक के इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। ट्रक में डबल फ्लोर में बकरा और बकरी लादे गए थे। आग लगने के बाद चालक राजधनी ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस में नियुक्त कांस्टेबल गिरिजेश और होमगार्ड सुरेश कुमार कुशवाहा पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग भयावह होती चली गई।
विज्ञापन


सिपाही गिरिजेश और होमगार्ड सुरेश ने अपनी जान पर खेल कर आग का गोला बने ट्रक से 200 से ज्यादा बकरों को बाहर निकाल दिया। सूचना पर उतरांव थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को तुरंत घटना की जानकारी दी गई थी, लेकिन एक घंटे बाद भी दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची। जिससे 100 से ज्यादा की संख्या में बकरियां व बकरे जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से आती तो यह संख्या और कम सकती थी। ट्रक चालक राजधनी जो जौनपुर का निवासी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed