{"_id":"5e01173c8ebc3e881275123a","slug":"a-total-of-33-parking-places-will-be-built-in-magh-mela-allahabad-news-ald2637926160","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेले में बनेंगे कुल 33 पार्किंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेले में बनेंगे कुल 33 पार्किंग स्थल
विज्ञापन
A total of 33 parking places will be built in Magh Mela
- फोटो : ALDCOMPACT
माघ मेले में बनेंगे कुल 33 पार्किंग स्थल
बैठक में एडीजी व अन्य अफसरों ने की तैयारियों की समीक्षा
डायल 112 की 55 से ज्यादा गाड़ियां भी होंगी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। माघ मेले में इस बार बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुल 33 स्थानों पर पार्किंगस्थल बनाए जाएंगे। इसके अलावा सुरक्षा के लिए डायल 112 की 55 से ज्यादा गाड़ियां भी तैनात होंगी। सोमवार को यह जानकारी माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में दी गई।
एडीजी जोन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मेले की यातायात, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि सुगम यातायात के लिए आने व जाने का रूट तय कर लिया गया है। इसके अलावा कुल 33 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। जिसमें बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन खड़े कराए जाएंगे। सुरक्षा के लिए कुल 13 थाने व 28 चौकियां बनाई जाएंगी। साथ ही डायल 112 की 55 गाड़ियां भी तैनात की जाएंगी। यह सभी गाडिं़यां बाहर के जनपदों से बुलवाई जाएंगी। इसके अलावा कुल 71 संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कुंभ की तरह यह सभी कैमरे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर(आईट्रिपलसी) से जुड़े होंगे। जिसके माध्यम से इन कैमरोें से मिलने वाली फीड पर लगातार नजर रखी जाएगी। मेल से जुड़ी अन्य तैयारियों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। एडीजी सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि बैठक में माघ मेले से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित अफसरों को दिशा निर्देश दिए गए। उधर बैठक में कमिश्नर आशीष गोयल, डीएम भानुचंद गोस्वामी, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।

A total of 33 parking places will be built in Magh Mela- फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन