{"_id":"6998b9a98a14f82ff40f4960","slug":"a-student-going-to-appear-for-her-high-school-exam-died-after-being-hit-by-a-train-under-suspicious-circumstances-naini-news-c-417-1-sald1007-3700-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हाईस्कूल का पेपर देने जा रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हाईस्कूल का पेपर देने जा रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Sat, 21 Feb 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर में जंघई में मृतक हाई स्कूल की छात्रा गरिमा की फाइल फोटो।
चाचा ने कहा-हिंदी का प्रश्नपत्र खराब होने के बाद मानसिक तनाव में चल रही थी गरिमा
हाईस्कूल का पेपर देने जा रही छात्रा की शुक्रवार को सुबह संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चाचा ने कहा-हिंदी का प्रश्नपत्र खराब होने के बाद गरिमा (15) मानसिक तनाव में चल रही थी
जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी कला गांव निवासी सुरेश की पुत्री गरिमा आरडी मेमोरियल मॉडर्न कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज, जंघई की हाईस्कूल छात्रा थी। चाचा राजेश ने बताया कि उसका परीक्षा केंद्र श्रीदेवी प्रसाद इंटर कॉलेज, पिलखिनी जंघई में था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गरिमा घर से साइकिल से सोशल साइंस की परीक्षा देने के लिए निकली थी। इसके बाद जंघई फाटक पर साइकिल खड़ी करके संदिग्ध परिस्थिति में जौनपुर से प्रयागराज जा रही एजे पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलते ही मीरगंज व सरायममरेज की पुलिस, आरपीएफ व जीआरपी जंघई मौके पर पहुंची। इसके बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चाचा राजेश ने बताया की छात्रा का हिंदी का पेपर ठीक नही गया था और तीन प्रश्न छूट गए थे। इससे वह मानसिक तनाव मेें थी। जीआरपी जंघई प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्रा का हिंदी का पेपर ठीक नहीं गया, इसलिए वह तनाव में थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।