फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A Scorpio-riding history-sheeter opened fire in broad daylight, an FIR was lodged.

Prayagraj News: स्काॉर्पियो सवार हिस्ट्रीशीटर ने दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
A Scorpio-riding history-sheeter opened fire in broad daylight, an FIR was lodged.
Photo Title
आवास विकास कॉलोनी योजना तीन के तिरंगा चौराहे पर शनिवार सुबह 11:15 बजे मारपीट के बाद स्कॉर्पियो से आए हिस्ट्रीशीटर कतवारुपुर गांव निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ जेलर ने पवन कुमार पर्वत गोस्वामी पर दो राउंड फायर कर दिया। इस वारदात में पवन ने किसी तरह से अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

झूंसी पुलिस ने कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। पीड़ित की तहरीर पर मुख्य आरोपी मानवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ जेलर के साथ चार अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सेक्टर छह निवासी पवन कुमार पर्वत (गोस्वामी) तिरंगा चौराहे पर स्थित रचित मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रहा था। मानवेंद्र सिंह भी स्कॉर्पियो से तिरंगा चौराहा अमित सिंह मिंटू से मिलने आया था। उसके साथ सौरभ सिंह उर्फ प्रिंस व दो अज्ञात लोग मौजूद थे। आरोप है कि पवन को देखते ही मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पीटने लगा। पीड़ित के भागने पर आरोपियों ने उस पर दो राउंड फायर कर दिया। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 14 अप्रैल को भी मानवेंद्र सिंह और पवन गोस्वामी के बीच त्रिवेणीपुरम कॉलोनी स्थित एक हॉस्पिटल के पास झगड़ा हो गया था। मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मानवेंद्र पर प्राथमिकी दर्ज की थी। एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इंसेट
जेलर पर कई थानों में दर्ज हैं एफआईआर
मानवेंद्र सिंह उर्फ जेलर पर कई थानों में एफआईआर दर्ज हैं। झूंसी थाने में ही तीन एफआईआर दर्ज हैं। एसओ महेश मिश्र ने बताया कि मानवेंद्र पर 2007 में सरायइनायत थाने में पहली एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद नैनी और जार्जटाउन थाने में आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में 20 एफआईआर दर्ज हैं।

इंसेट
गोली चलते ही छाया सन्नाटा, बंद हुईं दुकानें
तिरंगा चौराहे पर शनिवार की सुबह गोली चलने के बाद दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर दी। इससे इलाके में सन्नाटा छा गया। तफ्तीश के लिए मौके पर पहुंची पुलिस तो लोग आसपास जुटने लगे। उन्होंने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed