फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A little angel came to Keshav's house, Keshav became a grandfather, son Yogesh got daughter Ratna.

UP : केशव के घर आई एक नन्हीं परी, केशव बने दादा, पुत्र योगेश को हुई पुत्री रत्न की प्राप्ति

Thu, 11 Jan 2024 01:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Jan 2024 01:42 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने एक्स पर लिखा है कि उनके घर भक्ति शक्ति लक्ष्मी स्वरूपा पोती का आगमन हुआ है। मैं सपरिवार मां भगवती और भगवान की कृपा के लिए कृतज्ञ हूंं। इस दौरान डिप्टी सीएम ने अपनी पत्नी के साथ नवजात पोती की एक फोटो भी सोशल मीडिया में शेयर की है।

विज्ञापन
A little angel came to Keshav's house, Keshav became a grandfather, son Yogesh got daughter Ratna.
अपनी पोती के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और उनकी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर एक नन्हीं परी का आगमन हुआ है। उनके पुत्र योगेश मौर्य को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है। खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के माध्यम से दी है। नौ जनवरी को ही उनकी पोती का जन्म हुआ है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने एक्स पर लिखा है कि उनके घर भक्ति शक्ति लक्ष्मी स्वरूपा पोती का आगमन हुआ है। मैं सपरिवार मां भगवती और भगवान की कृपा के लिए कृतज्ञ हूंं। इस दौरान डिप्टी सीएम ने अपनी पत्नी के साथ नवजात पोती की एक फोटो भी सोशल मीडिया में शेयर की है। उसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है कि ‘ मेरी पोती अपनी दादी के संग’।
विज्ञापन


उधर डिप्टी सीएम को तमाम भाजपाई नेताओं आदि ने बधाई भी दी है। इसमें पूर्व मंत्री अशोक बाजपेयी, सांसद केशरी देवी पटेल, मेयर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, विक्रमाजीत सिंह भदौरिया, अवधेश चंद्र गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, राजेश केसरवानी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed