फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A horrific accident on Handia Kokhraj Highway, three people in the car died.

Prayagraj : ट्रक के पीछे कार घुसने से सेवानिवृत्त अफसर, पत्नी समेत बेटे की मौत, हंडिया-कोखराज हाईवे पर हादसा

Fri, 07 Feb 2025 05:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Feb 2025 05:29 PM IST
सार

सोरांव थाना क्षेत्र के हंडिया कोखराज हाईवे पर सड़क के किनारे खड़े अज्ञात वाहन कार टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, इसमें एक महिला भी शामिल है। हादसा हाईवे के ओवरब्रिज पर हुआ।

विज्ञापन
A horrific accident on Handia Kokhraj Highway, three people in the car died.
हंडिया-कोखराज हाईवे पर जबर्दस्त हादसा हो गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-19 से शादी का निमंत्रण देने वैगनॉर कार से मिर्जापुर जा रहे कृषि विभाग से सेवानिवृत्त अफसर, उनकी पत्नी समेत बेटे की सोरांव के हंडिया-कोखराज हाईवे पर भावापुर गांव के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मनोहर सिंह (62) उनकी पत्नी मुन्नी देवी (56) और बेटा सूरजभान सिंह (30) की मौके पर ही मौत हो गई। छह मार्च को सूरजभान की शादी थी।

मूलरूप से मिर्जापुर के थाना चुनार स्थित गांव मकहरा के रहने वाले मनोहर सिंह कृषि विभाग से सेवानिवृत्त थे। उनका किराना का साइड कारोबार भी था। वह पिछले कई साल से पत्नी और बेटे के साथ नोएडा के सेक्टर-19 में रहते थे। उनका बेटा सूरजभान इंजीनियर था और उसकी शादी दिल्ली में छह मार्च को तय थी। इसी का निमंत्रण देने के लिए शुक्रवार तड़के वह बेटे ओर पत्नी के साथ कार में मिर्जापुर अपने पैतृक गांव जा रहे जा रहे थे।

विज्ञापन


दोपहर करीब 2:30 बजे वह सोरांव थाना क्षेत्र के भावापुर गांव के पास पहुंचे थे। तभी सामने से चल रही धीमी गति से ट्रक के पीछे कार जा घुसी। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों ही लोग अंदर फंस गए। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हुए और पुलिस मौके पर पुलिस बुलाई गई। क्रेन की मदद से तीनों किसी तरह से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

कार से शव निकालने में लग गए 30 मिनट
 

पुलिस की जांच में पता चला कि कार सूरजभान चला रहा था। जबकि बगल वाली सीट पर पिता मनोहर और पिछली सीट पर मां मुन्नी देवी बैठी थीं। हादसा इतना दर्दनाक था कि घटनास्थल पर पहुंची क्रेन को मनोहर को कार से बाहर निकालने के लिए लगभग 30 मिनट लग गए। जबकि मां-बेटे का शव आसानी से बाहर आ गया था। पुलिस ने मोबाइल और कार नंबर के आधार पर मृतकों के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। वहीं, इस हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस को कोई ट्रक नहीं मिला है।

आज होगा पोस्टमार्टम

वहीं, घटना की सूचना पाकर शुक्रवार रात मिर्जापुर से परिजन प्रयागराज पहुंच गए हैं। पता चला कि मनोहर की एक बेटी भी है जोकि पटना में रहती हैं। परिजनों ने बताया कि उनको नहीं पता था कि ऐसा हादसा हो जाएगा, वरना वह आने ही नहीं देते। बहरहाल, शनिवार को मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं, सोरांव थाना प्रभारी राधे किशन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल ट्रक को भी नंबर के आधार पर ट्रेस किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed