{"_id":"65e41fbbf0c18e488a05deb4","slug":"a-high-speed-unbalanced-truck-rammed-a-car-into-the-hospital-no-casualties-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident : तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए अस्पताल में घुसा, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident : तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए अस्पताल में घुसा, कोई हताहत नहीं
Sun, 03 Mar 2024 12:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:29 PM IST
सार
डिवाइडर को तोड़ते हुए ट्रक दूसरी पटरी पर खड़ी कार को रौंदने के बाद अस्पताल में घुस गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और अस्पताल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
चाका ब्लाक के सामने अस्पताल में घुसा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनी कोतवाली क्षेत्र के चाका ब्लाक के सामने रविवार की भोर में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। प्रयागराज-मध्य प्रदेश हाईवे पर भोर में करीब साढ़े चार बजे तेज रफ्तार एक ट्रक अंसुतलित हो गया। डिवाइडर को तोड़ते हुए ट्रक दूसरी पटरी पर खड़ी कार को रौंदने के बाद अस्पताल में घुस गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और अस्पताल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। यह ट्रक प्रयागराज के एक विधायक का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक सतना से आ रहा था और उस पर गेहूं लदा था।
विज्ञापन