फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A five-year integrated course on yoga and nutrition will begin at IVV

Prayagraj News: इविवि में योग व न्यूट्रिशन पर शुरू होगा पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A five-year integrated course on yoga and nutrition will begin at IVV
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सत्र 2025 से योग एवं न्यूट्रिशन पर पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। यह निर्णय इविवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में लिया गया। इसके साथ ही चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम लागू करने के लिए एक समिति का भी गठन किया गया।
विज्ञापन

यह पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति पर आधारित है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पंचवर्षीय बीए-बीएससी एमए-एमएससी इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, संज्ञानात्मक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, खाद्य एवं पोषण और संस्कृत विभाग के संयोजन से तैयार किया है। इस पाठ्यक्रम में स्वास्थ्य से जुड़े योग एवं पोषण से जुड़े पहलुओं को पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों स्ट्रीम के छात्र प्रवेश ले सकेंगे। मल्टीपल एंट्री व मल्टीपल एग्जिट प्रणाली के तहत पहले वर्ष में प्रमाणपत्र, दूसरे वर्ष में डिप्लोमा, तीसरे वर्ष में स्नातक,चौथे वर्ष में आनर्स और अंतिम वर्ष में मास्टर डिग्री प्रदान की जाएगी। इसमें योग मनोविज्ञान, पतंजलि योग सूत्र, प्रायोगिक योग, क्रोध एवं आवेश प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, योग से उपचार, स्वास्थ्य और पोषण, शारीरिक फिटनेस और प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नई शिक्षा नीति के तहत सत्र 2025-26 से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को लागू करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जो जल्द ही इस पर विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करेगी। यह समिति सभी विभागों एवं संकाय अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर इस पाठ्यक्रम के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार करेगी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षा से पहले कक्षाओं की नियमितता सुनिश्चित की जाए। सभी विभागाध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया कि वे सुनिश्चित करें कि पाठ्यक्रम की पढ़ाई परीक्षा से पहले हर हाल में पूरी हो जाए ताकि छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed