फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bride Fell From Roof Hours Before Wedding What Groom Did

सात फेरे लेने से चंद मिनट पहले छत से गिरी दुल्हन, मिला छोटी बहन से शादी का विकल्प तो दूल्हे ने उठाया ये कदम

Fri, 18 Dec 2020 05:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Dec 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Bride Fell From Roof Hours Before Wedding What Groom Did
Prayagraj News - फोटो : prayagraj

उत्तर प्रदेश के कुंडा के मुजेहड़ी गांव में आठ दिसंबर को हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल दुखी राम मौर्या की बड़ी बेटी आरती की शादी खलेसरगंज बाजार कुंडा के पास श्रीपुर अरुहरिपुर गांव निवासी अवधेश मौर्या से तय थी। लेकिन शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दुल्हन सात फेरे लेने के कुछ समय पहले ही छत से गिर गई।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दुल्हन का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। इससे परिवार में संकट सा छा गया। बताया जाता है कि कमर में गंभीर चोट लग गई है। इस घटना से परेशान परिवार के लोगों ने दुल्हन की छोटी बहन से विवाह का विकल्प दिया। 
विज्ञापन


छोटी बहन से शादी की बात पर दूल्हे ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह उसके साथ ही सात फेरे लेगा, जिससे रिश्ता तय हुआ है। आरती का पैर तो धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। इसके बाद डॉक्टरों की सहमति से स्ट्रेचर के माध्यम से फेरे लिए गए और सिंदूरदान की रस्म पूरी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे को शादी के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी तरह प्रयागराज की एक अन्य शादी भी चर्चा में जहां पुलिस ने दूल्हे को शादी के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया। दरअसल प्रयागराज पहुंची दिल्ली पुलिस दूल्हे को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर दो नाबालिग, उड़ीसा की रहने वाली एक युवती एक महिला समेत कुछ 11 लोगों को पकड़ा गया है। जिनके कब्जे से 66.250 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। 

दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना की टीम ने मंगलवार रात में चेकिंग के दौरान विष्णु गार्डन निवासी जाकिरूल हसन को 7.250 ग्राम गांजा संग पकड़ा। पता चला कि वह गांजा तस्कर गिरोह का सदस्य है जिसका सरगना ललकपूर्वा जिला सुल्तानपुर निवासी मुन्ना यादव है। यह भी पता चला कि वह शादी के लिए प्रयागराज गया है। जिसके बाद टीम ने शादी वाले दिन ही उसे दबोच लिया। मुन्ना ने पूछताछ में बताया कि प्रयागराज कल्याणपुर सोरांव निवासी भांग की दुकान के संचालक रमेश को उसने 10 किलो गांजा बेचा है। मुन्ना के ही खुलासे पर पुलिस ने गांव भुजपुर, तेली वाली गली नंबर-दो, अलीगढ़ से शाहबाज को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद टीम तेलंगाना पहुंची और वहां से दो नाबालिग, एक युवती समेत दो महिलाओं समेत कुल आठ आरोपियों को पकड़ लिया। बाकी बालिग आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी नीरज उर्फ पंडित, अश्विनी कुमार, युवती हसीरन खातून, महिला काजल, प्लासी लक्ष्मण और प्लासी सोमैह के रूप में हुई।
 
पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली, यूपी और तेलंगाना के तीन मामलों का खुलासा किया है। नीरज उर्फ पंडित पर राजौरी गार्डन थाने में एक मामला पहले से ही दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को पकडने के लिए करीब 2860 किलोमीटर का सफर तय किया। जो तेलंगाना से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed