फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A close aide of Mafia Atiq captured the land, demanded extortion of Rs 15 lakh on protesting

Prayagraj : माफिया अतीक के करीबी ने जमीन पर किया कब्जा, विरोध करने पर मांगी 15 लाख की रंगदारी

Sun, 18 Aug 2024 03:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 03:54 PM IST
सार

वसीयाबाद, तुलसीपुर निवासी अशफाक अहमद का कहना है कि उनकी पत्नी निशात परवीन के नाम 125 गज, रुही परवीन के नाम 150 गज एवं गुलनाज परवीन सिद्दीकी के नाम 125 गज खुली भूमि देवघाट में है। जिसे वर्ष 2015 में नफीसउद्दीन से रजिस्ट्री करवाकर बाद दाखिल खारिज कब्जा लिया था।

विज्ञापन
A close aide of Mafia Atiq captured the land, demanded extortion of Rs 15 lakh on protesting
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के देवघाट में जमीन कब्जाने और विरोध पर 15 लाख रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मामले में दो नामजद और चार अज्ञात पर केस दर्ज कराया गया है। पीड़ित का आरोप है कि उससे 20 हजार रुपये भी छीन लिए गए।

विज्ञापन

वसीयाबाद, तुलसीपुर निवासी अशफाक अहमद का कहना है कि उनकी पत्नी निशात परवीन के नाम 125 गज, रुही परवीन के नाम 150 गज एवं गुलनाज परवीन सिद्दीकी के नाम 125 गज खुली भूमि देवघाट में है। जिसे वर्ष 2015 में नफीसउद्दीन से रजिस्ट्री करवाकर बाद दाखिल खारिज कब्जा लिया था।

विज्ञापन

आरोप है कि चार अगस्त को कालिंदीपुरम निवासी केसर सिंह और गिरोह के लोगों ने जमीन पर लगा बोर्ड उखाड़कर अपना बोर्ड लगवा दिया। इसके बाद खरीदारों ने चहारदीवारी ऊंची कराकर गेट लगवाने का निर्णय लिया। पांच अगस्त को अशफाक पत्नी समेत प्लाॅट पर जा रहे थे। आरोप है कि कुछ पहले केसर सिंह, भोला अवस्थी और उनके साथ चार अन्य अज्ञात ने उन्हें रोक लिया और तमंचा सटाते हुए 15 लाख नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसकी जेब से 20 हजार रुपये भी निकाल लिए। प्लाॅट के सामने चहारदीवारी निर्माण के लिए मंगाई गई दो हजार ईंट और 100 फीट मझली बालू भी उठवा लिया। आरोपियों का संगठित गिरोह है जो प्लाॅट पर कब्जा करने में लिप्त है। केसर सिंह के संबंध माफिया अतीक अहमद से रहे हैं।

प्रयागराज व फतेहपुर में एक दर्जन के करीब आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें पॉक्सो एक्ट का केस भी है। एयरपोर्ट प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed