फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   डेढ़ लाख रुपए के गबन में फंसा सचिव, एफआईआर

डेढ़ लाख रुपए के गबन में फंसा सचिव, एफआईआर

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हंडिया। सहकारी साधन समिति हंडिया का सचिव डेढ़ लाख रुपए के गबन में फंस गया है। जांच के दौरान स्टॉक में कमी पाए जाने पर अफसरों ने उससे रुपए जमा करने की चेतावनी दी थी। लेकिन अफसरों के निर्देश को सचिव ने ताक पर रख हीलाहवाली करता रहा। सचिव की मनमानी पर सहायक विकास अधिकारी ने आरोपी सचिव के खिलाफ डेढ़ लाख रुपए के गबन का मुकदमा हंडिया थाने में लिखवाया है। सहकारी साधन समिति हंडिया के गोदाम में फरवरी महीने में टीम ने छापा मारा था। छापेमारी के दौरान स्टॉक रजिस्टर के मुताबिक सौ बोरी यूरिया और 14 बोरी डीएपी खाद गायब थी। जिसके बारे में सचिव से पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब देता रहा। जिसकी कीमत 1 लाख 47 हजार 870 रुपए थी। टीम ने समिति के सचिव चंद्र प्रकाश मिश्र को रकम समिति के खाते में जमा करने का आदेश दिया। लेकिन अफसरों के निर्देश को ताक पर रखकर सचिव चंद्र प्रकाश मनमानी करता रहा। सचिव ने समिति के सरकारी खाते में रकम नहीं जमा की। इस पर सहायक विकास अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने सचिव चंद्र प्रकाश मिश्र के खिलाफ हंडिया थाने में तहरीर दी। अर्जी पर हंडिया पुलिस सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर हंडिया महेन्द्र सिंह देव ने बताया कि सचिव के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed