फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जंक्शन पर सफाई कर्मियों का हंगामा

जंक्शन पर सफाई कर्मियों का हंगामा

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। इलाहाबाद जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर सात और आठ पर रविवार को सफाई मजदूरों और ठेकेदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। मजदूरों ने ठेकेदार पर भुगतान न करने का आरोप लगाया। मौके पर आरपीएफ पहुंची भी। पहले तो आरपीएफ ने समझा परीक्षार्थी हंगामा कर रहे हैं लेकिन बाद में मामला पता चलने पर मजदूरों से ठेकेदार के खिलाफ लिखित शिकायत करने को कहा। मजदूरों की ओर से आरपीएफ एवं सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

इलाहाबाद जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर छह से 10 तक की सफाई का काम ठेके पर होता है। रविवार सुबह प्लेटफॉर्म सात-आठ पर सफाई मजदूरों और ठेकेदार से विवाद हो गया। सफाई मजदूर राहुल का कहना है कि शनिवार को वह छुट्टी पर था और मैनेजर को इसकी जानकारी दी थी लेकिन उसने मैनेजर ने ठेकेदार को गुमराह किया। ठेकेदार ने काम से हटाने को कहा तो राहुल ने भुगतान की मांग की। राहुल का आरोप है कि इस पर ठेकेदार के साथियों ने उससे मारपीट की। इससे खुन्नस खाने मजदूर सुबह राहुल के साथ जंक्शन पर पहुंचे और यहां रखी सफाई मशीन पटक दी। हंगामा बढ़ा तो आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी सिंह मौके पर पहुंचे। मजरा समझने के बाद उन्होंने राहुल से मामले में तहरीर देने को कहा। राहुल का कहना है कि इस मामले में सोमवार को 80 मजदूरों के साथ सिविल लाइंस थाने का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पूर्व सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमा यादव के निधन पर सपाइयों ने शोक प्रकट किया है। रविवार को जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा में महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन, पंधारी यादव, केके श्रीवास्तव, बाबू यादव, गुलाब सिंह, नाटे चौधरी, संतोष सक्सेना, इंदू यादव, रेखा उपाध्याय, सुधा यादव, विनय कुशवाहा, संतोष यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed