{"_id":"8-50105","slug":"Allahabad-50105-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमसी ने कोचिंग करने वाली छात्राओं को परीक्षा से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमसी ने कोचिंग करने वाली छात्राओं को परीक्षा से रोका
Allahabad
Updated Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सेंट मैरीज कान्वेंट (एसएमसी) ने कोचिंग में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं को परीक्षा से रोक दिया है। अभिभावकों ने फोन करके बताया कि बृहस्पतिवार को नौवीं एवं दसवीं की परीक्षा चल रही थी, इसी बीच प्रधानाचार्या सिस्टर मैरीयट परीक्षा कक्ष में पहुंचीं। उन्होंने कोचिंग में पढ़ाई करने वाली छात्राओं की जानकारी मांगी। कई छात्राओं ने स्वीकार किया कि वे कोचिंग में पढ़ने जाती हैं। बताया गया कि प्रधानाचार्या ने इन छात्राओं को परीक्षा से रोक दिया और उन्हें धूप में खड़ा कर दिया।
अभिभावकों ने बताया कि छात्राओं को परीक्षा से रोकने और उनके नाम काटने की धमकी दी गई है। इस बारे में शुक्रवार को अभिभावकों को स्कूल में तलब किया गया है। इसके बाद छात्राओं के भविष्य का फैसला होगा। इस बारे में अमर उजाला की ओर से जब स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर मैरीयट से उनके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। उनके मोबाइल पर इस बारे में मैसेज करके भी जानकारी लेने की कोशिश की गई परंतु कोई जवाब नहीं मिला।