{"_id":"8-47631","slug":"Allahabad-47631-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली के लिए जानसेनगंज में ट्रक ड्राइवर को सिपाहियों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली के लिए जानसेनगंज में ट्रक ड्राइवर को सिपाहियों ने पीटा
Allahabad
Updated Sun, 08 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। जानसेनगंज चौराहे पर रविवार रात 10.30 बजे एक ट्रक चालक को दो सिपाहियों ने धुन दिया। चौराहे पर खड़े सिपाहियों ने ट्रक को रोका और रुपये न मिलने पर ड्राइवर को नीचे उतारकर पीट दिया। पिटाई से खफा ड्राइवर ने ट्रक को सड़क पर ही खड़ा कर दिया। बखेड़ा होने लगा तो सिपाही मौका पाकर भाग निकले। सिपाही तो चले गए लेकिन ड्राइवर ट्रक को लेकर जाने को राजी नहीं हुआ। उसका साथ देने के लिए मोहल्ले के लोग भी जुट गए।
ट्रक हीवेट रोड से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। जाम की सूचना मिलते ही सूरजकुंड चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ड्राइवर को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने ड्राइवर से तहरीर देने को भी कहा लेकिन वह रुका नहीं। जाम तो खुल गया लेकिन ट्रक ड्राइवर को पीटने वाले सिपाहियों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। बताया गया कि सिपाही चौराहे पर ही खड़े थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि चौराहे पर आवागमन सामान्य होने में आधा घंटे से अधिक का समय लग गया।