{"_id":"8-45494","slug":"Allahabad-45494-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉफी की दुकान पर शराब बेचते धरे गए बाप-बेटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉफी की दुकान पर शराब बेचते धरे गए बाप-बेटे
Allahabad
Updated Wed, 07 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सिविल लाइंस में हॉट स्टफ चौराहे पर कॉफी की दुकान पर बार खुला हुआ था। मतदान के मद्देनजर शराब एवं बियर की दुकानों को पुलिस ने बंद करवा दिया तो कॉफी की दुकान से ही इसकी बिक्री शुरू कर दी गई। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी महेश पांडेय ने मंगलवार की रात छापा मारकर शराब एवं बियर की 60 बोतलों के साथ बाप-बेटे को धर लिया। पकड़े गए सुरेश कुमार लालवानी और उसका बेटा गोलू लालवानी ताशंकद मार्ग के रहने वाले हैं। पुलिस ने शराब एवं बियर की बोतलों को भी थाने पर लाकर सील कर दिया। दोनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन